न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: जपला स्टेशन के नावाडीह रेलवे स्टेशन की ओर किलोमीटर संख्या 366/23-25 के पास आज शनिवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलने पर रेलवे कर्मियों व रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घायल महिला की पहचान इसलामगंज, हुसैनाबाद निवासी शबनम बानो 40, पति अकबर हुसैन के रूप में हुई है.
रेलवे के अनुसार, जपला स्टेशन मास्टर को सूचना मिली थी कि उक्त किलोमीटर के पास एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है. सूचना पर उप निरीक्षक रामनरेश राम टीम के साथ मौके पर पहुंचे. स्ट्रेचर की मदद से महिला को उठाकर निजी वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. रेल कर्मी को महिला ने बताया कि वह जपला से बनारस जाने के लिए ट्रेन में यात्रा कर रही थी. ट्रेन के गेट के पास बैठने के दौरान उसे झपकी आ गई और वह नीचे गिर गई. हादसे में उसके सिर, बाएं बाजू और दाहिनी कोहनी में चोट आई है. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर उसके पति अकबर हुसैन अस्पताल पहुंचे और महिला को आगे के इलाज के लिए ले गए. परिजनों ने बताया कि ट्रेन में भीड़ थी जिसके वजह से गेट के पास ही थी.
इसे भी पढ़ें: डुमरी: आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया SDPO कार्यालय का निरीक्षण