अन्धविश्वास

चाईबासा: महिला को 'डायन' कहकर जान से मारने का प्रयास, दहशत में पूरा परिवार 

ईआ गांव में कल शुक्रवार की रात डायन बिसाही के शक में एक महिला की हत्या का प्रयास किया गया.

By : Dipali Kumari
चाईबासा: महिला को 'डायन' कहकर जान से मारने का प्रयास, दहशत में पूरा परिवार 

न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क: 
सारंडा के घोर नक्सल प्रभावित छोटानागरा थाना क्षेत्र से अन्धविश्वास का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. दुईआ गांव में कल शुक्रवार की रात डायन बिसाही के शक में एक महिला की हत्या का प्रयास किया गया. एक व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की. गनीमत रही कि महिला ने हिम्मत दिखाई और खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया. घटना कल रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है. पीड़िता की पहचान दुईआ गांव निवासी बुधराम चेरवा की पत्नी मंजू गोप (35) के रूप में हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार मंजू गोप गांव के ही एक व्यक्ति के घर काम खत्म कर रात को अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर खड़े गांव के ही राम गोप उर्फ ऊंतू गोप ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने महिला को जमीन पर पटका और गला घोंट कर जान से मारने की कोशिश करने लगा. महिला ने हिम्मत दिखाई और वहां से भाग निकली.

हमले के बाद सहमी और डरी हुई मंजू गोप सीधे गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल के घर पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. गला दबाए जाने के कारण पीड़िता के गले पर गहरे निशान उभर आए हैं, जो इस खौफनाक वारदात की गवाही दे रहे हैं. घटना के बाद से पीड़िता और उसका पूरा परिवार भारी दहशत में है और घर से बाहर निकलने से भी डर रहा है. मंजू गोप कहा कि आरोपी राम गोप उसे 'डायन' समझता है और इसी वहम के चलते उसने उसकी जान लेने की कोशिश की. 

इसे भी पढ़ें: रांची: रामपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक-ट्रैक्टर में भिड़ंत; दो की मौत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.