न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व राज्यसभा सांसद सह लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू से उनके आवास पर मिले, एसोसिएशन ने धीरज प्रसाद साहू जी को अवगत कराते हुए कहा कि पिछले लगभग डेढ़ महीने से गुमला जिले में डीएमओ (जिला खनन पदाधिकारी) का पद खाली है ,क्योंकि डीएमओ के ट्रांसफर होने के बाद वर्तमान में कोई नये डीएमओ को नहीं भेजा गया है,जिसके कारण बॉक्साइट माँईसो को चालान निर्गत नहीं हो रहा है और गुमला जिले में हिंडाल्को की लगभग आधा दर्जन माँईसे लगभग 15 दिनों से बंद है एवं लगभग डेढ़ हजार ट्रकों का परिचालन बंद हैं, जिसके कारण लगभग पचास हजार लोग प्रभावित हो रहे है, जिसमे ट्रक मालिक, लोडर, अनलोडर ,चालक ,सहचालक, गैरेज ,पेट्रोल पंप ,मोटर पार्ट्स ,टायर दुकान के लोग प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि बॉक्साइट ही लोहरदगा ,गुमला ,लातेहार की लाइफ लाइन है.
सभी बातों को सुनने के पश्चात श्री धीरज प्रसाद साहू ने गुमला उपायुक्त से इस मुद्दे पर बात की और कहा कि आप भी अपने स्तर से सरकार को अवगत कराए और मैं भी माननीय मुख्यमंत्री से बात कर रहा हूं एवं राज्य के आला अधिकारियों से भी बात कर रहा हूं कि शीघ्र गुमला जिले में डीएमओ को भेजा जाए ,ताकि यहां के लोगों को सही से रोजगार चल सके आज के प्रतिनिधि मंडल में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ बबलू, सहसचिव बरज सिंह ,रहमत अंसारी ,मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे
यह भी पढ़ें: विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाई ढलाई