चक्का जाम

गुवा सेल अधिकारी के निधन के बाद मजदूरों का चक्का जाम, आश्रित को रोजगार की मांग

खदान में उत्पादन ठप, यूनियनों ने भी किया आंदोलन का समर्थन <br/>

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
गुवा सेल अधिकारी के निधन के बाद मजदूरों का चक्का जाम, आश्रित को रोजगार की मांग

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा सेल खदान में ड्यूटी के दौरान एग्जीक्यूटिव ऑफिसर दिवेंदु दास (32) की मौत के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश है. शनिवार की रात्रि पाली से ही मजदूरों ने गुवा सेल जाने वाली सभी बसों को रोक*श दिया. इससे लौह अयस्क का उत्पादन पूरी तरह बाधित हो गया है.

इस आंदोलन को गुवा की सभी ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन दिया है. मजदूरों और यूनियनों की मांग है कि मृत अधिकारी के आश्रित को तुरंत नौकरी दी जाए. उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा.

जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को पहली पाली में ड्यूटी के दौरान दिवेंदु दास को अचानक सीने में दर्द हुआ. साथी कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. घटना की खबर फैलते ही कर्मचारियों और मजदूरों में शोक के साथ गुस्सा भी देखा गया.

आंदोलनकारियों का कहना है कि कंपनी के नियम अनुसार पूरा मुआवजा दे और मृतक की पत्नी को सेल में नौकरी प्रदान की जाए. काफी देर तक हंगामे के बाद शनिवार रात करीब 8 बजे गुवा पुलिस की देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा गया.

बताया गया कि दिवेंदु दास की करीब 2 साल पहले आसनसोल से गुवा सेल में पोस्टिंग हुई थी. उनकी शादी को सिर्फ 1 साल हुआ था. वे अपने *वृद्ध माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जबकि उनकी पत्नी भी अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं.

इस घटना के बाद पूरे गुवा सेल क्षेत्र में मातम का माहौल है. वहीं सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि दिवेंदु दास की मौत घर जाते समय रास्ते में हार्ट अटैक आने से हुई.रविवार को भी आंदोलन जारी है और खदान में उत्पादन पूरी तरह प्रभावित है.

यह भी पढ़ें: जेएमेम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने छात्रों से कहा- अपने आंदोलन को डिरेल ना करें

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.