आदिवासी दिवस 

 गुमला: बसिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस 

कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और एकजुटता का परिचय दिया.

By : Dipali Kumari
 गुमला: बसिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस 

न्यूज़11 भारत/नीरज कुमार साहू 
गुमला/डेस्क:
बसिया प्रखंड क्षेत्र के ममरला महुआ टोली में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और एकजुटता का परिचय दिया. विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. ममरला महुआ टोली में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और पहचान को संरक्षित करना रहा. कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया. समाज के बुद्धिजीवी, गणमान्य लोगों और युवाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक सुकरात उरांव, ललित उरांव एवं मंगलदेव उरांव सहित अन्य लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे प्रदर्शनकारी छात्र... धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.