विश्व आदिवासी दिवस

विश्व आदिवासी दिवस: रामगढ़ उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमन

उपायुक्त ऋतुराज ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

By : Dipali Kumari
विश्व आदिवासी दिवस: रामगढ़ उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमन

राहुल सिंह/न्यूज़ 11 भारत  
रामगढ़/डेस्क:
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया. उनका संघर्ष और उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करते हैं.

उपायुक्त ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, कला, भाषा एवं विरासत को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है. आदिवासी समुदाय ने देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है.

इस दौरान उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज एवं जिले के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया. मौके पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

इसे भी पढ़ें: सिमडेगा: जंगली हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत, गांव में दहशत का माहौल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.