विश्व आदिवासी दिवस

पाकुड़ जिले में विश्व आदिवासी दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी मेघा भारद्वाज और डीडीसी अरविंद कुमार लाल व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पाकुड़ जिले में विश्व आदिवासी दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ जिले में विश्व आदिवासी दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. जिला प्रशासन द्वारा शहर के रवींद्र भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी मेघा भारद्वाज और डीडीसी अरविंद कुमार लाल आईटीडीए पदाधिकारी , एसडीओ सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का शोल ओढ़ाकर और पौधा, मोमेंटो देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया. साथ ही आदिवासी समाज द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के साथ नृत्य भी किया. इसके अतिरिक्त, छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण,लाभुकों के बीच आवास, नियुक्ति पत्र वितरण, लाभुकों को परिसंपत्ति वितरण सहित अन्य भी किया गया.

इस अवसर पर डीसी मेघा भारद्वाज ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह दिन हमें अपने इतिहास को याद करने और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने की प्रेरणा देता है. उन्होंने परंपराओं को संजोने पर भी जोर दिया ताकि आने वाली पीढ़ियां उनका पालन कर सकें.

यह भी पढ़ें: आमरण अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति से मिलीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुश्री स्मिता आनंद

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.