न्यूज़11 भारत
राँची/डेस्क: रांची रेलवे स्टेशन में मोबाइल चोरी करते हुए एक युवती को पकड़ा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार्ज पर लगे फोन को युवती ने चुपके से उठा लिया और भागने लगी. इसी दौरान स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मी की नजर युवती पर पड़ी. इसके बाद युवती को रोककर उससे पूछताछ किया गया. पकड़े जाने के बाद युवती बार-बार मौके से भागने के प्रयास कर रही थी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी.
जानकारी के अनुसार जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने रांची रेलवे स्टेशन पर अपना फ़ोन चार्ज में लगाया था. थोड़ी देर के लिए युवक वहां से हटा और मौका देखते ही युवती ने फोन उठा लिया और भागने लगी. इस दौरान स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मी की नजर युवती पर पड़ी. उसे रोक कर पूछताछ करने पर उसने कहा कि वह चोर नहीं है और अपने पति को खोजने आई है.
इसे भी पढ़ें: रांची के कोकर चौक के पास धमाका, टूटे दुकान और घरों के शीशे