सर्पदंश से मौत 

धनबाद : डोली उठने से पहले उठी युवती की अर्थी, सर्पदंश से मौत 

युवती की मौत के बाद से परिजनों में अस्पताल के खिलाफ आक्रोश है. आक्रोशित परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है.

By : Dipali Kumari
धनबाद : डोली उठने से पहले उठी युवती की अर्थी, सर्पदंश से मौत 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
जिले के झरिया थाना क्षेत्र के भालघढा में एक युवती की सर्पदंश से मौत हो गयी. युवती कल रविवार रात अपने घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान वह तेल लाने घर के अंदर गयी, जहां सांप ने युवती को डंस लिया. परिजनों के अनुसार घटना के बाद युवती को अस्पताल में जाने में पहले ही थोड़ी देर हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचने के बाद भी तुरंत युवती का इलाज शुरू नहीं किया गया. समय पर इलाज नहीं मिलने से युवती की मौत हो गयी. 

इधर युवती की मौत के बाद से परिजनों में अस्पताल के खिलाफ आक्रोश है. आक्रोशित परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है. साथ ही जिले के सभी सीएचसी में एंटी स्नेक वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है. परिजनों ने बताया कि युवती की सगाई हो गयी थी और कुछ ही महीनों बाद शादी होने वाली थी.

इसे भी पढ़ें: बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.