गुंडागर्दी करने वाला युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर: साकची फल मंडी में खुलेआम गुंडागर्दी करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराई परेड

फल मंडी में कल सुबह खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

By : News11 Bharat
जमशेदपुर: साकची फल मंडी में खुलेआम गुंडागर्दी करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराई परेड

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
जमशेदपुर जिले के साकची टिन शेड स्थित फल मंडी में कल शुक्रवार सुबह खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उसी फल मंडी में ले जाकर परेड करायी गयी. इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर फल व्यवसायियों से माफी मांगता नजर आया और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं करने की बात कही. मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है. आरोपी की पहचान धातकीडीह रेडियो मैदान निवासी मो. फहीम के रूप में हुई है. 

फल दुकानदार के साथ मारपीट 

जानकारी के अनुसार, मानगो शंकोसाई रोड नंबर-1 निवासी फल व्यवसायी राकेश केशरी अपनी दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान फहीम उनकी दुकान पर पहुंचा और फलों का भाव पूछने के बाद कुछ देर में वापस लौटकर कीमत को लेकर विवाद करने लगा. देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखे फल सड़क पर फेंक दिए. विरोध करने पर दुकान में काम करने वाले कर्मचारी असद हुसैन के साथ आरोपी ने मारपीट की. आरोप है कि उसने असद का गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया. बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे कर्मचारी माधव चातर को भी आरोपी ने सड़क पर घसीटते हुए लात-घूंसों से पीटा. घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

घायल असद अस्पताल में भर्ती 

मारपीट में घायल असद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं. घटना की लिखित शिकायत साकची थाना में दर्ज होने और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी मो. फहीम को साकची टिन शेड मंडी से गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड: राशन कार्डधारकों को देना होगा जाति प्रमाण पत्र, 5 जुलाई से चल रहा अभियान

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.