सर्पदंश

पलामू में सर्पदंश से एक युवक की मौत, पीछे छुटा बेसहारा परिवार, सरकार से मुआवजे की मांग

रेहला थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गयी.

By : News11 Bharat
पलामू में सर्पदंश से एक युवक की मौत, पीछे छुटा बेसहारा परिवार, सरकार से मुआवजे की मांग

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. हैरान करने वाली बात यह है कि परिजन युवक के शव के साथ-साथ उस सांप को भी मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) लेकर पहुंचे, जिसने युवक को डसा था. लोगों ने सांप को मारकर अधमरा कर दिया था और उसे एक डिब्बे में बंद करके अपने साथ अस्पताल ले आये. लोगों का कहना था कि सांप की पहचान होने से इलाज में आसानी होती, इसी वजह से सांप को अस्पताल लाया गया था. 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक रात में सो रहा था. आधी रात को शौच के लिए बिस्तर से नीचे उतरते ही अंधेरे में छिपे सांप ने उसे डस लिया. दुर्भाग्यवश, उस समय बारिश हो रही थी और समय पर वाहन न मिल पाने के कारण युवक को अस्पताल ले जाने में देरी हुई, जिससे उसकी जान चली गई. 

मृतक मजदूरी करता था और अपने परिवार का इकलौता सहारा था.उसके पीछे तीन छोटे बच्चों और बेसहारा परिवार को रह गया है. पीड़ित परिजनों ने अब जिला प्रशासन से सरकारी नियमानुसार उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके.

इसे भी पढ़ें: रांची के डोरंडा कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, मानव शृंखला बनाकर जताया विरोध

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.