न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के बाल सिरिंग स्थित ब्लू पॉन्ड में एक युवक डूब गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. डूबने वाले युवक का नाम शाहिल कच्छप बताया गया है. युवक को ढूंढने के लिए मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया है.
मालूम हो ब्लू पॉन्ड में डूबने से यह कोई पहले घटना नहीं है. इससे पूर्व भी यहां कई बड़े हादसे हो चुके है.
इसे भी पढ़ें: बरवाअड्डा थाना में भारी बवाल! MLA जयराम महतो और मुखिया समर्थकों में हाथापाई, विधायक पर जानलेवा हमले का आरोप