जामसोला पुल

बहरागोड़ा: जामसोला पुल से युवक ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, पुल पर मिली मोटरसाइकिल; जांच में जुटी पुलिस 

आज रविवार सुबह जामसोला पुल पर एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर नदी में कूद गया.

By : Dipali Kumari
बहरागोड़ा: जामसोला पुल से युवक ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, पुल पर मिली मोटरसाइकिल; जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क: 
बहरागोड़ा के जामसोला पुल से एक एक व्यक्ति ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार सुबह जामसोला पुल पर एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर नदी में कूद गया. घटना के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी की नजर उस व्यक्ति पर नहीं पड़ी. पुल के बीचोंबीच मोटरसाइकिल खड़ी मिलने के बाद मामले की जानकारी सामने आई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

लोगों को शक होने पर इसकी सूचना बहरागोड़ा तथा ओडिशा पुलिस को दी गई. दोनों थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं. नदी में बारिश के कारण पानी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. 
जांच में यह सामने आया कि नदी में कूदने वाले व्यक्ति का नाम रासबिहारी साहू है. वह  उड़ीसा के चाडुआ का रहने वाला है. पुलिस यह पता लगाने के लिए जुटी हुई है कि किस उद्देश्य से उसने यह कदम उठाया. इधर सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों में टक्कर; 30 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रक, दो की मौत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.