बिजली तार

सड़क पर गिरे बिजली तार की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. हरिल गांव में सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक जकारिया बडा़ गंभीर रूप से घायल हो गया.

By : Ark Sahuliyar
सड़क पर गिरे बिजली तार की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. हरिल गांव में सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक जकारिया बडा़ गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

तस्वीरें मांडर थाना क्षेत्र के हरिल गांव की हैं, जहां सड़क पर गिरे बिजली के तार ने एक युवक की जान जोखिम में डाल दी. बताया जा रहा है कि बिजली का तार सड़क पर गिरा हुआ था. इसी दौरान हरिल गांव निवासी युवक रास्ते से गुजर रहा था.  सड़क पर गिरे बिजली के तार पर उसकी नजर नहीं पड़ी और वह तार की चपेट में आ गया.

करंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण सड़क पर बिजली का तार गिरा था. यदि समय रहते तार को हटाया जाता या बिजली आपूर्ति बंद की जाती, तो यह हादसा टाला जा सकता था. फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से सड़क पर गिरे तारों की तत्काल जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

संबंधित सामग्री

झारखंड सरकार कोयला चोरी को बढ़ावा देने के लिए MMDR अधिनियम का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

झारखंड सरकार कोयला चोरी को बढ़ावा देने के लिए MMDR अधिनियम का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री ने अधिनियम के गिनाये फायदे, झारखंड सरकार पर बोला तीखा हमला

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

BREAKING: आजसू महासचिव हरेलाल महतो ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र 

BREAKING: आजसू महासचिव हरेलाल महतो ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र 

आजसू महासचिव हरेलाल महतो ने पार्टी से इस्तीफा दिया  है. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को अपना इस्तीफा भेजा. 

Asian Games 2026: कबड्डी में भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से दी मात 

Asian Games 2026: कबड्डी में भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से दी मात 

भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की कबड्डी का गोल्ड मेडल बरकरार रखा

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।