न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां मरीन ड्राइव स्थित विंध्यन मॉल में आज शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. मॉल के रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों पर गोलियां चलायी गयी है. इनमें तीन युवकों को गोली लगी है. सभी घायलों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भेजा गया है. गोलीबारी की घटना के बाद पूरे मॉल में अफरा तफरी मच गयी.
मिली जानकारी के अनुसार दो अपराधियों ने 10 से 15 राउंड गोलियां चलाई.
