राज हल्दार/न्यूज 11 भारत
तमाड़ / डेस्क: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी किया. जिसमें तमाड़ विधानसभा से दमयंती मुंडा को पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया. प्रत्याशी क़ी घोषणा के बाद जगह जगह दमयंती मुंडा का स्वागत किया गया. समर्थको ने एक दूसरे को मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया. श्रीमती दमयंती मुंडा को प्रत्याशी बनाए जाने पर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के प्रति आभार व्यक्त किया है. जिसमें मुख्य रूप से भगीरथ सिंह मुंडा, दिनेश कुमार महतो, शरद महतो, श्रवण मुंडा, सत्यनारायण सिंह मुंडा, अनुप महतो, पंकज कुमार महतो, मंजेश महतो, विपिन महतो, मधुसूदन सिंह मुण्डा, पुर्ण चन्द महतो, सुदर्शन महतो, के.सी. मेहता, मदन महतो ,निरंजन कोइरी, दिनेश महतो, सुधीर महतो, निरंजन महतो,गोपाल सिंह मुण्डा, विष्णु लोहरा, धीरेन सिंह मुंडा, दीपक पुराण, अजय स्वांसी, नीरज सेठ, आशीष दास, राजू मछूवा, मंटू गुप्ता, विद्याभूषण गुप्ता, सुधांसू प्रमाणिक, विरबल बड़ाइक, कामेश्वर पांडेय, सुमित कुमार महतो, समरेश महतो, मदन सेठ,सनोती उरांव,सुनिल उरांव, नन्द किशोर मुंडा, विनोद सिंह मुंडा, कपिल सिंह मुंडा, सुदेश महतो, सुरेश महतो, मुन्ना पुराण, राम अयोध्या पातर, इशाइल अंसारी, मोहम्मद पुश आदि कार्यकर्ता शामिल हैं.