Monday, Mar 31 2025 | Time 11:15 Hrs(IST)
  • नवरात्रि के दौरान खाने को लेकर हो जाते है परेशान? तो बनाएं साबूदाना से ये स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी
  • भागलपुर में रामनवमी पर ऐतिहासिक पोर्ट्रेट आर्ट, भगवान राम की भव्य छवि ने मोहा मन
  • देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद-उल-फितर, हरमू ईदगाह में अदा की गई नमाज
  • कश्मीर को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन! उधमपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का पीएम मोदी 19 अप्रैल को करेंगे लोकार्पण
  • Eid-ul-Fitr 2025: आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, जानिए इस त्योहार का महत्व और इससे जुड़ी कुछ खास बातें
  • Chaitra Navratri 2025 Day 2: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की उपासना, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ईद और सरहुल के बाद झमाझम बारिश से मिलेगी राहत
झारखंड » रांची


अड़की में झामुमो प्रखंड समिति का गठन, चन्द्र सहाय सोले बने अध्यक्ष

अड़की में झामुमो प्रखंड समिति का गठन, चन्द्र सहाय सोले बने अध्यक्ष
राज हल्दार/न्यूज11 भारत

तमाड़/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा तमाड़ विधानसभा की अड़की प्रखंड समिति का गठन गुरुवार को अड़की प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक प्रमुख जुबैर अहमद ने की. इस अवसर पर झामुमो जिला संयोजक मंडली सदस्य भोलेनाथ लाल, डॉ. हेमंत तोपनो, सुशील पाहन, मकसूद अंसारी, तमाड़ विधानसभा प्रतिनिधि मनोज मंडल, खूंटी प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य प्रकाश नाग मुंडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में प्रखंड समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें चन्द्र सहाय सोले को अध्यक्ष चुना गया. उनके साथ भोगो लाल बोदरा को सचिव और जगदीश मुंडा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर जबरा पाहन, नेलशन पुर्ति, संतोष कुम्हार और जोसेफ कन्डीर को जिम्मेदारी दी गई.





संगठन सचिव के रूप में बसंत प्रमाणिक को चुना गया. कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर शिव मुंडा, संतोष मुंडा, बामन मुंडू,अब्राहम सोय, दिनबन्धु हजाम, सहदेव समद, समाउल्लाह अंसारी, सोमा समद और संतोष पुराण को शामिल किया गया. बैठक में संगठन को मजबूत करने, किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने और आगामी योजनाओं की रणनीति बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करने का संकल्प लिया.

 


 

 
अधिक खबरें
नशे के खिलाफ रांची पुलिस की नकेल, रातू से भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 5:09 PM

रांची के रातू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.गांजा का होलसेल कारोबारी गंगा सागर राय को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से 22 केजी गांजा बरामद हुआ है.नशे का कारोबार करने वाले गंगा सागर राय रातु थाना क्षेत्र के महाराजा तालाब के पास किराए के मकान में रहता था. तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर आया था और इलाके के छोटे-छोटे गांजा कारोबारियों को गांजा बेचता था.

बैरिकेडिंग तोड़ रैम्प तक पहुंचे आदिवासी समाज के लोग, जमकर हो रही नारेबाजी
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 3:48 PM

सिरमटोली रैम्प का विरोध कर रहे आदिवासी समाज के लोग तीनों बैरिकेटिंग तोड़ आगे बढ़ गए हैं. आदिवासी समाज द्वारा तीसरा बैरिकेटिंग तोड़ कर रैम्प तक पहुंचे. इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाबल को तैनात किया गया है. साथ ही जमकर नारेबाजी हो रही है.आदिवासी संगठन के साथ प्रेम साही मुंडा, गीता श्री उरांव,राहुल सहित कई आदिवासी नेता मौजूद हैं.

सोसई में हिंदू नववर्ष को लेकर एक बाइक जुलूस का किया गया आयोजन, प्रखंड के जनप्रतिनिधि हुए शामील
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 3:33 PM

बुढमू प्रखंड के सोसई में हिंदू नववर्ष को लेकर एक बाइक जुलूस का आयोजन रविविर 11 बजे संपन्न किया गया. जुलूस का शुभारंभ सोसई मंदिर परिसर से हुआ और यह नगढू, बडकामुरू, उमेडंडा होते हुए पुनः सोसई मंदिर पहुंचा. जुलूस के बाद भंडारे का प्रसाद श्रधालुओं ने ग्रहण किया.

एक झटके में हटाए गए डोरंडा कॉलेज के 100 से ज्यादा कर्मचारी, 15 साल से कर रहे थे काम
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 2:15 PM

रांची के डोरंडा कॉलेज के 100 से ज्यादा कर्मचारियों को एक झटके में बाहर निकाल दिया गया है. यह सभी कर्मचारी इंटर की पढ़ाई से संबंधित कार्यों को देखते थे. सभी कर्मचारी डोरंडा कॉलेज में 15 साल से काम कर रहे थे. उच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में विश्वविद्यालय ने यह फैसला लिया है. अपने स्तर से विश्वविद्यालय ने कई बार काम लिया, लेकिन अब समायोजन से इंकार कर रहा है.

सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर रैंप विवाद मामला, बड़ी संख्या में की गई पुलिस बल की तैनाती
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 12:32 PM

सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर रैंप विवाद अब और भी ज्यादा गंभीर होता जा रहा हैं. आदिवासी समाज के विरोध की अंदेशा को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके.