न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत को त्यौहारों की भूमि भी कहा जाता है जो विभिन्न धर्मों के लोगों को शुभ तिथियों पर एक साथ मिलकर त्यौहार मनाने का अवसर मिलता है. भारत ऐसा देश है जहाँ हमें धर्म, संस्कृति, भाषा और त्यौहारों की विविधता देखने को मिलती है जो इस देश की खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है. भारत और दुनिया के अन्य देशों में सभी प्रकार के त्यौहार बड़े प्रेम से मनाए जाते हैं. यह एक ऐसा देश है जहाँ हर दिन कोई न कोई त्यौहार है.
यह भी पढ़ें: Train News: कोहरे के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में की गई कमी, 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 2 दर्जन ट्रेनें रद्द
हाल ही में दुर्गा पूजा समाप्त हुई है और अब दिवाली आने वाली है लेकिन उससे पहले करवा चौथ आने वाला है. महिलाओं ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. लेकिन क्या आप शुभ तिथि जानते हैं? आपको बता दें कि करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है और इस बार ये 20 अक्टूबर यानी रविवार को है. करवा चौथ का भारत में काफी महत्व है. विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह त्योहार रखती हैं. वे पूरे दिन बिना पानी के उपवास रखती हैं और अपने पति के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं. महिलाएं दुल्हन की तरह सजती हैं और भगवान शिव, पार्वती, करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा करती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि ये कब और किस समय है?
करवा चौथ कब और किस समय है?
- पूजा का शुभ समय शाम 5:46 बजे से शाम 7:02 बजे तक रहेगा.
- चतुर्थी तिथि की शुरुआत - 20 अक्टूबर, रविवार को सुबह 6:46 बजे
- चतुर्थी तिथि की समाप्ति - 21 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 4:18 बजे
- इसलिए करवा चौथ का त्यौहार 20 अक्टूबर 2024, रविवार को मनाया जाएगा.
करवा चौथ पर शहर में कितने बजे दिखेगा चांद?
- आगरा - 7 बजकर 55 मिनट
- दिल्ली - 7 बजकर 56 मिनट
- देहरादून - 7 बजकर 46 मिनट
- पंचकूला - 7 बजकर 50 मिनट
- पटना - 7 बजकर 30 मिनट
- प्रयागराज - 7 बजकर 44 मिनट
- धर्मशाला - 7 बजकर 47 मिनट
- फरीदाबाद - 7 बजकर 55 मिनट
- बरेली - 7 बजकर 46 मिनट
- मथुरा - 7 बजकर 56 मिनट
- मेरठ - 7 बजकर 51 मिनट
- मुंबई - 7 बजकर 44 मिनट
- शिमला - 7 बजकर 47 मिनट
- हरिद्वार - 7 बजकर 47 मिनट
- हिसार - 7 बजकर 59 मिनट
- वाराणसी - 7 बजकर 39 मिनट
- इंद्रौर - 8 बजकर 16 मिनट
- उज्जैन - 8 बजकर 15 मिनट
- कपूरथला - 7 बजकर 54 मिनट
- कानपुर - 7 बजकर 47 मिनट
- कुल्लू - 7 बजकर 45 मिनट
- कुरुक्षेत्र - 7 बजकर 52 मिनट
- गाजियाबाद - 9 बजकर 8 मिनट
- ग्वालियर - 7 बजकर 57 मिनट
- गुरुग्राम - 7 बजकर 56 मिनट
- जयपुर - 8 बजकर 5 मिनट