प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: विभिन्न मांगों को लेकर को राज्यभर के सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई. जिसका असर प्रखण्ड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी देखा जा रहा हैं. आज से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटक गया हैं. इस आंदोलन से खास कर 7 माह से 3 वर्ष तक के नौनिहालों और धातृ गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषाहार से वंचित रहना पड़ सकता हैं. साथ ही कई रिपोर्ट भी पेंडिग रह सकती हैं.
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बारे में पूछे जाने पर झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष लीना सिन्हा ने बताया कि अपनी जायज मांगो को लेकर हम सभी कई बार लिखित और मौखिक गुहार लगा चुके हैं पर सिर्फ आश्वसन के सिवा आजतक कुछ भी नहीं मिला. इससे पहले राज्यभर की तमाम आँगनबाड़ी कर्मियों के संघ संयुक्तरूप से 23 सितंबर को मोरहाबादी मैदान से जाकिर हुसैन पार्क रांची तक रैली की शक्ल में पहुँचकर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन भी किया था, जिसके मंच में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सुदिव्य कुमार सोनू विधायक गिरिडीह ने भाग लेकर मोर्चा को भरोसा दिलाया था कि 27 सितंबर की कैबिनेट में हमारी मांगों पर विचार किया जायेगा मगर कैबिनेट में कोई भी बात नहीं आई. जिससे आक्रोशित मोर्चा के घटक संघ ने गूगल मीट पर आपात बैठक कर पांच अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने का निर्णय सामूहिक रूप से लिया हैं.