झारखंडPosted at: फरवरी 28, 2025 Maiya Samman Yojana: इस दिन महिलाओं के खाते में आयेंगे मंईयां सम्मान योजना के 5000 रुपए, जानें कब होगी अगली किस्त जारी?
एक साथ दो महीने की राशि आएगी खाते में
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि में अब एक बड़ी खुशखबरी आई हैं. झारखंड के लाखों महिला लाभार्थियों के लिए 15 मार्च से पहले 6ठी आयर 7वीं किस्त की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी. खास बात यह है कि इस बार एक साथ दो महीने यानी जनवरी आयर फरवरी की राशि 5000 रुपए एक साथ महिलाओं के खाते में जमा होगी.
राज्य विधानसभा में मंत्री चमरा लिंडा ने यह घोषणा करते हुए बताया कि इस बार महिलाओं को होली से पहले ही एक साथ दो महीनों की राशि मिल जाएगी.