Wednesday, Apr 16 2025 | Time 19:01 Hrs(IST)
  • लगता है कब्जा लेने आया है! छत पर चढ़ा सांड़, बेडरूम तक घुसकर मचाया जमकर उत्पात, देखें Video
  • लगता है कब्जा लेने आया है! छत पर चढ़ा सांड़, बेडरूम तक घुसकर मचाया जमकर उत्पात, देखें Video
  • चंद्रपुरा प्रशिक्षण संस्थान में DVC की सामाजिक दायित्व ग्रामीण विकास परामर्श समिति के बैठक का हुआ आयोजन
  • मंत्री दीपक बिरुआ इस महीने करेंगे सीओ और एलआरडीसी के साथ राज्य स्तरीय बैठक, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले
  • मंत्री दीपक बिरुआ इस महीने करेंगे सीओ और एलआरडीसी के साथ राज्य स्तरीय बैठक, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले
  • झारखंड में कफन योजना फिर से शुरू — ये असंवेदनशीलता विफलता की स्वीकारोक्ति: अमर कुमार बाउरी
  • झारखंड में कफन योजना फिर से शुरू — ये असंवेदनशीलता विफलता की स्वीकारोक्ति: अमर कुमार बाउरी
  • मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी वाले बयान के खिलाफ BJP 17 अप्रैल को करेगी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता होंगे शामिल
  • मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी वाले बयान के खिलाफ BJP 17 अप्रैल को करेगी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता होंगे शामिल
  • बरवाडीह में जन शिकायत समाधान शिविर का चौथा चरण, कुल 53 आवेदन मिले
  • उत्पाद पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में देसी शराब और 200 किलो महुआ जब्त, दो को पकड़ा गया रंगे हाथ
  • रांची प्रेस क्लब पहुंचे CM हेमंत सोरेन, डॉ राजन कुमार सिंह के सुपुत्र के वैवाहिक समारोह में हुए सम्मिलित
  • रांची प्रेस क्लब पहुंचे CM हेमंत सोरेन, डॉ राजन कुमार सिंह के सुपुत्र के वैवाहिक समारोह में हुए सम्मिलित
  • स्टेशन के फर्श को कपल ने समझा OYO का बिस्तर! चादर ओढ़कर लोगों के सामने करने लगा अश्लील हरकत, देखें Video
  • JMM के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे CM हेमंत सोरेन, वरिष्ठ नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
झारखंड


स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का शहादत दिवस 16 अप्रैल को: ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव

स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का शहादत दिवस 16 अप्रैल को: ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव

न्यूज 11 भारत

रांची/डेस्क: अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी महाराजा ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का जन्म 12 अगस्त 1817 में सतरंजी गढ़,(आज का एच ई सी कारखाना ) में हुआ था. इनके पिता तत्कालीन बडका गढ़ स्टेट के महाराजा ठाकुर रघुनाथ शाह देव थे, माता पोड़ाहाट राज परिवार की राजकुमारी थी पिता की मृत्यु के पश्चात 1840 में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव बडका गढ़ स्टेट के उतराधिकारी वंशज के रूप में महाराजा ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ने अपने कार्यकाल में हटिया में बडका गढ़ स्टेट की राजधानी हटिया में हटिया गढ़ स्थापित कर किया.1857 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में विद्रोही सिपाहियों ने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को अपना नेता चुना और ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नेतृत्व में छोटानागपुर राज्य की ओर से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया. इनके प्रमुख सहयोगी में पाण्डेय गणपत राय, टिकैत उमराव सिंह, पितांबर निलांबर,शेख भिखारी जैसे जाबांज योद्धा थे. ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नेतृत्व में छोटानागपुर को अंग्रेजी हुकूमत से छह महीने तक आजाद करा लिया था और ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ने छोटानागपुर का स्वतंत्र महाराजा के रूप में छोटा नागपुर का राज्य का संचालन किया था.
 
इतिहासकारों का मानना है कि अगर ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव छोटानागपुर में रहते और छोटानागपुर छोड़ कर दिल्ली की ओर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने नहीं जाते तो दुबारा अंग्रेजी हुकूमत दोबारा छोटानागपुर में कब्जा नहीं कर पाता. लेकिन स्वतंत्रता सेनानीयों का आपसी तालमेल की कमी के कारण स्वतंत्रता आंदोलन असफल रहा और 16 अप्रेल 1858 को अमर शहीद महाराजा ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को जिला स्कूल रांची के प्रांगण में कदम के पेड़ में फांसी दे दी गई. उनकी पत्नी महारानी वानेश्वरी कुंवर ने अपने एकलौता बेटा ठाकुर कपिल नाथ शाहदेव को लेकर अज्ञात वास में चली गई. अंग्रेजी हुकूमत ने हटिया गढ़ को चौबीस घंटे में तोप से ध्वस्त कर दिया एवं बडका गढ़ स्टेट को अपने अधीन कर लिया और खेवट दार के एक स्थान में अपना नाम सेक्रेटरी फार स्टेट इन इंडिया दर्ज कर लिया और ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के उतराधिकारी को ही मुल मालिक मानते हुए लगान असुलने लगा और असुले गये लगान का एक छोटा हिस्सा महारानी वानेश्वरी कुंवर व ठाकुर कपिल नाथ शाहदेव को देने की व्यवस्था कर दिया, जो पिढी दर पीढ़ी स्वतंत्रता के पुर्व तक मिलता रहा. जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में एक मकान बना कर रहने की व्यवस्था कर दिया. जहां महाराज ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के वर्तमान उतराधिकारी वंशज आज भी रहते हैं. झारखंड की स्थापना के पश्चात महाराजा ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के उतराधिकारी वंशजो को बड़कागढ़ स्टेट को नियमानुसार झारखंड सरकार द्वारा मान्यता देने का निर्णय किया गया. लेकिन राजस्व विभाग झारखंड के द्वारा आदेश को लागू  नहीं करने पर  उच्च न्यायालय झारखंड में उनके प्रत्यक्ष उतराधिकारी ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव ने रिट याचिका दायर किया है. जिसका नम्बर डब्लू पी सी नंबर 5304/13 लाल प्रवीर नाथ शाहदेव बनाम झारखंड सरकार वैगरह है.
 
एक अंतरिम आदेश में झारखंड सरकार ने अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के देश लिए बलिदान देने के सम्मान में एक सम्मान राशि उतराधिकारियों को प्रदान किया है. अभी वर्तमान में बड़का गढ़ स्टेट की भुमि में राजस्व दस्तावेज पर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के उतराधिकारीयों का नाम दर्ज करने के संदर्भ में उच्च न्यायालय झारखंड में उपरोक्त रिट याचिका विचाराधीन है. विगत दिनों उपरोक्त संदर्भ में खिजरी विधायक राजेश कच्छप  ने झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान उठाया था. जिस पर राजस्व मंत्री ने जबाव दिया था और उच्च न्यायालय झारखंड ने भी उपरोक्त रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को तीन सप्ताह के अन्दर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. उम्मीद है जल्द ही उच्च न्यायालय का सकारात्मक आदेश पारित हो जाएगा और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में झारखंड के संदर्भ में अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानीयों को उचित सम्मान के लिए नितिगत निर्णय ले कर झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड सेनानी कोष संचालन समिति का गठन  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किया गया है. जिसमें शहीदों को उचित सम्मान, शहीद परिजनों का कल्याण, एवं शहीदों के गांव का विकास करना मुख्य है अमर शहीदों को उचित सम्मान देने की दिशा में झारखंड सरकार धिरे धिरे अग्रसर है.
 
 
 
अधिक खबरें
मंत्री दीपक बिरुआ इस महीने करेंगे सीओ और एलआरडीसी के साथ राज्य स्तरीय बैठक, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले
अप्रैल 16, 2025 | 16 Apr 2025 | 6:31 PM

भू राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ इसी महीने राज्य के सभी सीओ और एलआरडीसी के साथ राज्य स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं. जिसमें जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं. दरअसल राज्य में इन दिनों भू माफिया का आतंक है. ऐसे में आम लोग काफी परेशान है. कहीं पर फर्जी तरीके से डिड बनकर जमीन बेच दी जा रही है. तो कहीं अवैध तरीके से जमीन का रजिस्ट्री कर लिया जा रहा है, तो कहीं आम लोग सब कुछ सही होने के बावजूद भी अपनी जमीन का म्यूटेशन नहीं कर पा रहे हैं.

झारखंड में कफन योजना फिर से शुरू — ये असंवेदनशीलता विफलता की स्वीकारोक्ति: अमर कुमार बाउरी
अप्रैल 16, 2025 | 16 Apr 2025 | 6:22 PM

कल शासी परिषद की बैठक में हुए निर्णय पर प्रमुख विपक्षी पार्टी BJP ने सवाल उठाए है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा है कि झारखंड में कफन योजना फिर से शुरू — ये असंवेदनशीलता विफलता की स्वीकारोक्ति है ! झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कफन योजना को पुनः शुरू करने की घोषणा, राज्य सरकार की विफल नीतियों और जमीनी हकीकत का कड़वा सच उजागर करती है.जब राज्य की जनता बेहतर इलाज, दवा और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग कर रही है, तब सरकार "कफन" की योजना शुरू कर रही है — ये शर्मनाक नहीं तो और क्या है?

मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी वाले बयान के खिलाफ BJP 17 अप्रैल को करेगी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता होंगे शामिल
अप्रैल 16, 2025 | 16 Apr 2025 | 6:05 PM

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के द्वारा दिए गए संविधान विरोधी (संविधान से पहले शरीयत) वाले बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी,रांची महानगर–जिला के द्वारा 17 अप्रैल को पूर्वाह्न 9:30 बजे, जिला स्कूल मैदान(शहीद चौक) से राजभवन तक हेमंत सरकार के खिलाफ "आक्रोश प्रदर्शन" निकाला जाएगा. प्रदर्शन में प्रदेश पदाधिकारी गण, स्थानीय माननीय सांसद एवं विधायक गण सहित हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होकर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे. भाजपा ने अपील की है कि कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ कल 17 अप्रैल को पूर्वाह्न 9:30 बजे भारी तादाद में जिला स्कूल मैदान(शहीद चौक) पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं. ये कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक ही चलेगा.

रांची प्रेस क्लब पहुंचे CM हेमंत सोरेन, डॉ राजन कुमार सिंह के सुपुत्र के वैवाहिक समारोह में हुए सम्मिलित
अप्रैल 16, 2025 | 16 Apr 2025 | 5:52 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज करमटोली स्थित रांची प्रेस क्लब पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां डॉ राजन कुमार सिंह के सुपुत्र कुशल के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री कुशल को सुखद दाम्पत्य जीवन की मंगलकामनाएं एवं शुभाशीष दी. मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने डॉ० राजन कुमार सिंह एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई दी.

JMM के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे CM हेमंत सोरेन, वरिष्ठ नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
अप्रैल 16, 2025 | 16 Apr 2025 | 5:44 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहली बार हरमू रोड रांची स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महाधिवेशन में हेमंत सोरेन को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है.