झारखंडPosted at: अप्रैल 11, 2025 मंत्री सुदिव्य कुमार ने JUIDCO अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज मंत्री सुदिव्य कुमार ने JUIDCO (Jharkhand Urban Infrastructure Development Company) के अधिकारियों के साथ शहरी विकास से संबंधित चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में परियोजनाओं की वर्तमान वास्तुगत स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य के शहरी विकास कार्यों में गति लाई जाए और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्य माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के विजन के अनुरूप हों और शहरी नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं समय पर प्रदान की जाएं. सरकार स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, ड्रेनेज और आवास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है.