सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत
पतरातू/डेस्क: पतरातू प्रखंड के तालाटांड पंचायत में डीएमएफटी मद से स्वीकृत प्राथमिक विद्यालय पलानी के परिसर पर पेभर ब्लॉक निर्माण तथा पंचायती राज विभाग 15 वें वित मद से स्वीकृत तालांटड पंचायत के पलानी गांव के मुंडा टोला में सावन महतो के घर से प्रभु मुंडा के घर तक नाली निर्माण का कार्य का शिलान्यास बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर शुक्रवार को किया. इस दौरान विधायक रौशन लाल चौधरी ने बताया कि यह तो शुरुआत है आने वाला समय में पूरे बड़कागांव विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी. इस मौके पर पूर्व जीप सदस्य मनोज राम मुखिया, रीझन देवी, किशोर महतो, पंचम मुंडा, नागेश्वर महतो, राजेश महतो, महेन्द्र महतो, प्रधान महतो, शिबू उरांव, नंदकिशोर मांझी, रवि मुंडा, दर्शन महतो, यशोदा देवी, वैजयंती देवी, दिलशाद आदि लोग शामिल थे.