झारखंडPosted at: फरवरी 09, 2025 06 अंचलों में आयोजित किया गया दाखिल-खारिज राजस्व शिविर, कुल 5461 मामलों में से 1841 स्वीकृत
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज (09.02.2025) को 06 अंचलों में आयोजित दाखिल-खारिज राजस्व शिविर में कुल 5461 मामलों में से 1841 को स्वीकृत किया गया. जबकि 2008 मामले अस्वीकृत किए गए. शहर अंचल में 896 में से 346, नामकुम में 1721 में से 484, कांके में 1347 में से 486, रातू में 922 में से 277, ओरमांझी में 366 में से 180 और मांडर अंचल में 209 में से 68 मामले स्वीकृत किये गए.