Wednesday, Apr 23 2025 | Time 00:20 Hrs(IST)
झारखंड


सुरक्षाबलों को बोकारो के लूगु पहाड़ में नक्सल उन्मुलन अभियान में मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी समेत 8 नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों को बोकारो के लूगु पहाड़ में नक्सल उन्मुलन अभियान में मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी समेत 8 नक्सली ढेर

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: सुरक्षाबलों ने बोकारो जिला अंतर्गत लूगु पहाड़ इलाके में भाकपा (माओवादी) के 8 नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ का इनामी भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय कमेटी का सदस्य विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, अरविंद यादव (स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य), 10 लाख का इनामी साहब राम मांझी (जोनल कमेटी मेंबर) शामिल है.

 

बता दें कि, झारखंड भाकपा (माओवादी) विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (केंद्रीय कमेटी सदस्य), सहदेव सोरेन (केंद्रीय कमेटी सदस्य) एवं अन्य 20 से 25 सशस्त्र माओवादियों की आसूचना पर संयुक्त बलों यथा-209 कोबरा, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ द्वारा बोकारो जिला अंतर्गत लूगु पहाड़ इलाके में एक विशेष संयुक्त अभियान "डाकाबेड़ा" चलाया गया. आज सुबह लगभग 05:30 से माओवादियों के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की कई बार मुठभेड़ हुई है एवं अभियान जारी है.

 

मुठभेड़ के दौरान अब तक 08 मृत शरीर, भारी मात्रा में हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं. इनमें 04 इंसास, एक एसएलआर और एक रिवाल्वर बरामद किया गया है. वहीं, अन्य 05 मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है. सर्च अभियान अभी भी जारी है. 

 


 


 
अधिक खबरें
रांची में ईडी की छापेमारी हुई खत्म, कई दस्तावेज और डिजिटल इक्विपमेंट को ले गई जांच एजेंसी
अप्रैल 22, 2025 | 22 Apr 2025 | 10:56 PM

रांची में ईडी की छापेमारी खत्म हुई. रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित राजबीर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी चल रही थी. छापेमारी के दौरान ईडी कई दस्तावेज और डिजिटल इक्विपमेंट को साथ ले गई. ईडी के हाथ दस्तावेजों और डिजिटल इक्विपमेंट से कई जानकारियां लग सकती है. मामला बोकारो अंतर्गत 100 एकड़ से अधिक की वन भूमी के अवैध कब्जे से जुड़ा है.

मानवता पर कायराना हमला, सुदेश महतो ने की कड़ी निंदा
अप्रैल 22, 2025 | 22 Apr 2025 | 10:47 PM

झारखंड प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है. इस हमले में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया, जो मानवता के मूल्यों के खिलाफ है. सुदेश महतो ने कहा कि यह हमला कायरतापूर्ण है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करती है. उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

मंईयां सम्मान योजना को लेकर DC मंजूनाथ भजंत्री ने की समीक्षा बैठक, आधार सीडिंग के लिए पंचायतवार कैंप लगाने का निर्देश
अप्रैल 22, 2025 | 22 Apr 2025 | 10:30 PM

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची, अपर समाहर्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सूचना पदाधिकारी, एलडीएम रांची, नगर निगम के प्रतिनिधि, शहरी क्षेत्र के अंचल अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में उपायुक्त द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों के भौतिक सत्यापन, सतत अनुश्रवण एवं आधार सीडिंग से संबंधित समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

इस कायराना हमले को अंजाम देने वाले किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा: बाबूलाल मरांडी
अप्रैल 22, 2025 | 22 Apr 2025 | 10:17 PM

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है.

पहलगाम आतंकी हमला इंसानियत को झकझोर देने वाली त्रासदी, शोकाकुल परिवारों के साथ हूं: दीपिका पाण्डेय सिंह
अप्रैल 22, 2025 | 22 Apr 2025 | 10:07 PM

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से मन गहरे शोक और आक्रोश से भरा हुआ है. यह हमला केवल कुछ व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि हमारे समाज, हमारी इंसानियत और हमारे साझा मूल्यों पर सीधा वार है.