चीन की बेटी झारखंड का बेटा, साहिबगंज में हुआ अनोखा विवाह, लोग कह रहे इंडो-चाईना रिश्ते में अब आएगी..

By : Jeevan Verma
चीन की बेटी झारखंड का बेटा, साहिबगंज में हुआ अनोखा विवाह, लोग कह रहे इंडो-चाईना रिश्ते में अब आएगी..

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
झारखंड के साहिबगंज जिले में 6 दिसंबर को एक ऐसी शादी हुई जिसने न सिर्फ दो दिलों को जोड़ा बल्कि इंडो-चाइना की दो प्राचीन संस्कृतियों को भी एक सूत्र में पिरो दिया. चीन की हेबई प्रांत की रहने वाली छियाओ-जियाओ ने साहिबगंज के चंदन सिंह के साथ पूरे रीति रिवाज व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए और झारखंड की बहु बन गई. 

यहां से शुरू हुई प्रेम कहानी
दोनों की मुलाकात लंदन में एक उच्च शिक्षा लेते हुए हुई थी. पहले दोस्ती फिर गहरी समझ और धीरे धीरे प्यार में तब्दील. जब बात शादी तक नहीं पहुंची तो छियाओं जियाओ ने खुद से आगे बढ़ कर कहा कि वो भारतीय परंपराओं के अनुसार चंदन से विवाह करना चाहती है. इतना ही नहीं चंदन के परिवार वालों ने भी चीनी बहु को दिल से अपनाया है. 

ऐसे संपन्न हुआ विवाह
साहिबगंज के विनायक होटल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। मंगल गीत, मेहंदी, हल्दी, बारात सब कुछ भारतीय शादी की पूरी शान के साथ हुआ। दुल्हन छियाओ-जियाओ लाल जोड़े, मंगलसूत्र, सिंदूर और चूड़ियों में पूरी तरह से भारतीय दुल्हन लग रही थीं। पंडित जी के वैदिक मंत्रों के बीच दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे को जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया।

दो संस्कृतियों का संगम
शादी में चीन व भारतीय परंपरा का एक अनोखा मेल देखने को मिला है. जहां एक तरफ मंत्रोच्चार व शंखनाद हो रहा था वहीं दूसरी तरफ छियाओ के परिवार चीनी रीति से लिफाफे व शुभकामनाएं संदेश भी दिए. दोनों परिवार वालों ने एक दूसरे की संस्कृति का पूरा सम्मान किया. 

जोड़ी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है. 

लोग लिख रहे हैं:
“चीन की बेटी, झारखंड की बहू ”
“प्यार की कोई सरहद नहीं होती”
“ये है असली भारत-चीन मैत्री”

यूजर्स ने “Love Beyond Borders” का सुंदर उदाहरण बताया. 

ये भी पढ़ेंः- Vande Mataram: 150 साल पुर्व आखिर क्यों लिखनी पड़ी थी बंकिम चंद्र को ये गीत? देश में है राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त

संबंधित सामग्री

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की.