Friday, Mar 14 2025 | Time 00:54 Hrs(IST)
राजनीति


Bihar Political Crisis: कल शाम 4 बजे NDA के साथ मिलकर CM पद की शपथ लेंगे Nitish Kumar !

28 जनवरी को बिहार में खुले रहेंगे सचिवालय
Bihar Political Crisis: कल शाम 4 बजे NDA के साथ मिलकर CM पद की शपथ लेंगे Nitish Kumar !
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: सियासी उठापटक के बीच बिहार से एक और बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, कल यानी 28 जनवरी (रविवार) को बिहार सचिवालय खुले रहेंगे. सचिवालय खुले रहने की सूचना के बाद कई तरह के अटकलें तेज हो गई है. इन सबके बीच बिहार की जनता और पूरे देश की नजर बिहार की राजनीतिक हलचल पर टिकीं है. 

 

कल शाम 4 बजे CM पद की शपथ लेंगे नीतीश

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार की राजनीति में कल एक बड़ा फेरबदल होने वाला है खबर है कि कल (28 जनवरी) नीतीश कुमार दोपहर 12 बजे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और शाम 4 बजे एनडीए के साथ मिलकर एक बार फिर से नई सरकार बना सकते है. खबर है कि एनडीए के साथ मिलकर नीतीश फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे है. ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि नीतीश और एनडीए के बीच सभी फॉर्मूले फाइनल हो चुकी है साथ ही लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच का फार्मूला भी तय हो चुका है. 





 

जेडीयू और एनडीए दोनों के बीच तय फॉर्मूले के मुताबिक, बिहार में नीतीश कुमार ही राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. जबकि बीजेपी की तरफ से नए और यंग चेहरे वाले दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. इसके साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष भी बीजेपी की तरफ से ही होंगे. सूत्रों के मुताबिक नीतीश और एनडीए के बीच सभी मसलों पर चर्चा पूरी हो गई. नीतीश कुमार कभी भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. और एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर से शपथ ग्रहण कर सकते हैं. आज रात बीजेपी अपना समर्थन पत्र नीतीश को सौंप सकती है. 




नीतीश को मनाने में जुटी आरजेडी और कांग्रेस

वहीं दूसरी तरफ आरजेडी और कांग्रेस नीतीश कुमार को मनाने की कोशिश में जुटी है आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नीतीश कुमार को लगातार फोन मिला रहे हैं लेकिन नीतीश की तरफ से कोई जबाव नहीं मिल रहा है और ना ही वे किसी का फोन रिसीव कर रहे हैं. 
अधिक खबरें
धनबाद जिला से सैकड़ो कार्यकर्ता हुए JMM में शामिल, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दिलाई सदस्यता
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 8:41 PM

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के समक्ष धनबाद जिला के संयोजक प्रमुख लखि सोरेन, संयोजक मन्नू आलम एवं मुकेश सिंह के उपस्थिति में धनबाद जिला से सैकड़ो लोग पार्टी में शामिल हुए. इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर पार्टी में शामिल किया.

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर CM हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए विधि व्यवस्था संधारण के निर्देश
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 3:10 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए राज्य में विधि व्यवस्था संधारण की उच्चस्तरीय समीक्षा की. मौके पर मुख्यमंत्री ने वरीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अभियान ए०वी० होमकर, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय मनोज कौशिक सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 31 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 2:09 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में 31 प्रस्ताव पारित हुए हैं.

पक्ष-विपक्ष ने साथ खेली होली, झारखंड विधानसभा में खूब उड़े रंग-गुलाल, देखें PHOTOS
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 9:24 PM

झारखंड विधानसभा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विधानसभा में खूब रंग गुलाल उड़े. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी समेत सभी विधायकों ने होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दी. विधायकों ने इस मौके पर होली के गीत भी गुनगुनाये. कई विधायक पहली बार जीत कर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे और विधानसभा परिसर में उनकी पहली होली थी.

सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में आयुष मंत्रालय से पूछे सवाल
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 9:10 PM

झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आयुष मंत्रालय से झारखंड़ में "आरोग्य/आयुष मेले" आयोजित किए जाने से सम्बंधित जानकारी मांगी. दीपक प्रकाश ने जानना चाहा कि राज्य संघ राज्य क्षेत्र-वार और स्थान-वार कितने आयुष मेले आयोजित किये गये.