Friday, Oct 18 2024 | Time 11:03 Hrs(IST)
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
झारखंड


रांची के लोग अब हजारीबाग और कोडरमा रेलवे से जा सकेंगे

दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से बरकाकाना-हजारीबाग-कोडरमा तक नयी ट्रैक बनायी गयी
रांची के लोग अब हजारीबाग और कोडरमा रेलवे से जा सकेंगे

न्यूज11 भारत,

रांची. दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से रांची से पटना रूट का नया ट्रैक बनाया है. अब रांची के रेल यात्रियों को हजारीबाग, कोडरमा जाने में सहुलियत होगी और कम समय लगेगा. नया रेलवे ट्रैक बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा तक बनाया गया है. इसके जरिये अब पटना जानेवाले रेल यात्रियों को दो घंटे कम समय लगेगा. रांची-पटना ट्रेन मुरी के बाद मुरी के बाद पश्चिम बंगाल के झालदा व कोटशिला से बोकारो, गोमो, कोडरमा होते हुए पटना जाती है. रांची से पटना के बीच चलनेवाली ट्रेनों को अब गोमो और झालदा होकर नयीं जाना पड़ेगा. बरकाकाना से अब हजारीबाग, कोडरमा होते हुए ट्रेनों का परिचालन होगा. रेलवे प्रशासन की तरफ से सिधवार-सांकी रेलखंड पर 27 किलोमीटर का नया ट्रैक बनाया गया है. इसका सफलतापूर्वक परीक्षण भी पूरा कर लिया गया है. रेलखंड में 32 मोड़, पांच बड़े पुल और चार टनेल बनाया गया है. रांची रेल मंडल के उप मंडलीय रेल प्रबंधक के अनुसार रांची-मुरी-बरकाकाना मार्ग पर जो ट्रेनें चल रही हैं, उन्हें 118 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है. नयी रांची-बरकाकाना रेल मार्ग की दूरी 75 किलोमीटर है. ट्रेनों का सफर 43 किलोमीटर अब कम हो जायेगा. नये रेल रूट पर टाटीसिलवे से बरकाकाना तक 64 किमी का सफर बेहद रोमांचक होगा. नयी रेल लाइन तीन सुरंगों से होकर गुजरेगी. टनल-1 की लंबाई 600 मीटर है. टनल-2 की लंबाई 1080 मीटर है. वहीं टनल-3 की लंबाई 600 मीटर है. सुरंगों से निकलने के बाद ट्रेन दो पहाड़ियों के बीच बनने वाले पुल से होकर गुजरेगी.

अधिक खबरें
असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 10:21 AM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचे. वो रांची एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए है. बता दें कि आज NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में हिमंता बिस्वा सरमा शामिल होंगे. NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. आज संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा इसकी घोषणा की जाएगी.

AJSU के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 8:36 AM

आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया. उमाकांत रजक ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को इस्तीफा से संबंधित पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार, उमाकांत रजक अब JMM में शामिल होंगे. वो चंदनकियारी से झामुमो के उम्मीदवार हो सकते है.

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 8:23 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी किया जाएगा. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. पहले चरण में 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए राची समेत 43 विधानसभा सीटों के लिए आज से पर्चा भरा जाएगा. वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और छुट्टियों को छोड़कर नामांकन सुबह 11 बजे से दो

तेनुघाट में नाई समाज की बैठक, सैलून बंदी और चुनावी रणनीति पर हुआ निर्णय
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 10:57 PM

बेरमो/डेस्क: तेनुघाट बस स्टैंड के पास नाई समाज की बैठक का आयोजन कमल ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक शनिवार को सैलून बंद रखने की परंपरा पहले की तरह जारी रहेगी.

झारखंड चैंबर का शिष्टमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 10:57 PM

फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में भेंट की और विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.