न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव का आरोप है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 40 करोड़ रुपए का रिश्वत लेकर जीता है. आरोप ये भी लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग व सरकारी मशीनरी एनडीए को चुनाव जीतने में मदद की. आरजेडी में चुनाव हारने पर मंथन अभी भी जारी है. तेजस्वी ने पहले ही महागठबंधन के हार का निष्कर्ष निकाल लिए है. कोशिश तो इवीएम को दोषी ठहराने की भी हुई लेकिन तेजस्वी इसमें फेल नजर आए. शायद यही वजह से परिवार से अलग हुए उनके भाई तेजप्रताप यादव तेजस्वी को फेलस्वी कहा था.
कैसे टूटा 2015 का गठबंधन?
नीतिश कुमार एनडीए से अलग होने पर 2015 में जब लालू यादव के साथ आए तो महागठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की थी. उस दौरान लालू ने नीतिश पर दबाव डालकर अपने दोनों बेटों को मंत्री बनवा दिया था. बाद में सरकारी फैसलों में भी लालू परिवार की दखलअंदाजी बढ़ने लगी, जबकि नीतिश कुमार स्वतंत्रता के साथ सरकार चलाने के आदि रहे हैं. उसी दिन नीतिश इस महागठबंधन से बाहर निकलने का बहाना तलाशने लगे थे. जब जमीन के बदले नौकरी मामले में तेजस्वी का नाम जुड़ा था उस दौरान नीतिश ने जनता के बीच जाकर सफाई देने को कहा था. जबकि तेजस्वी ने उनकी बात को सीरियस ही नहीं लिया था. परिणाम ये हुआ कि 2017 में नीतिश को महागठबंधन से अलग होना पड़ गया. कुल मिलाकर लालू के बेटों को आगे बढ़ाने की प्रवृति ने महागठबंधन की मजबूत एकता को खत्म कर दिया.
ये भी पढ़ेंः- चीन की बेटी झारखंड का बेटा, साहिबगंज में हुआ अनोखा विवाह, लोग कह रहे इंडो-चाईना रिश्ते में अब आएगी..
लालू के बेटे तेजस्वी के बिहार की राजनीति में खराब प्रदर्शन का कारण कहीं ये तो नहीं!
संबंधित सामग्री
14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.
नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री
विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर
14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज
14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की.
पूर्व मंत्री विमला प्रधान का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, सरकार ने जारी किया निर्देश
जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी
थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून
आयुष्मान एवं अबुआ स्वास्थ्य कार्डधारियों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मिलेगी सुविधा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी