Bihar Assembly Election : पहले चरण के चुनाव को लेकर EC ने कसी कमर, कल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान

By : Ark Sahuliyar
Bihar Assembly Election : पहले चरण के चुनाव को लेकर EC ने कसी कमर, कल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्कः
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी कमर कस ली है. कल पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं और तैयारियाँ तेज़ी से पूरी की जा रही हैं. DPRO लोकश कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक जिले में पर्याप्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं, सुरक्षा-व्यवस्था सशक्त की गई है और ईवीएम-वीवीपैट समय से भेज दिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि आगमन-प्रस्थान को सुगम बनाने के लिए मतदाता-पहुंच और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है; लोग निजी वाहन से भी मतदान केंद्र जा सकेंगे. साथ ही प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पेट्रोलिंग और निगरानी टीमों की तैनाती की जानकारी दी.

लोकतंत्र महापर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग सतर्क हैं और मतदाताओं से अपील है कि वे समय पर बूथ पहुँचकर अपना अधिकार निभाएं.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने महिला विश्व कप चैंपियन टीम से की मुलाकात, जीत के लिए दी बधाई 

संबंधित सामग्री

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार अभियुक्त दिगम महतो और झारीराम महतो को 7-7 साल की सजा सुनाई गयी है.

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

झारखंड के प्रदीप वर्मा तथा अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने प्रदेश के नेताओं ने जताया हर्ष

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की

ब्रजेश गंझू की मौत पर TSPC ने खोला मोर्चा, एनकाउंटर को बताया फर्जी; 24 से 26 सितंबर तक 7 जिलों में बंद का ऐलान

ब्रजेश गंझू की मौत पर TSPC ने खोला मोर्चा, एनकाउंटर को बताया फर्जी; 24 से 26 सितंबर तक 7 जिलों में बंद का ऐलान

टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की वाराणसी में हुई मौत के बाद नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है.

डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में गोवंश बरामद 

डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में गोवंश बरामद 

मौके से भारी मात्रा में गोवंश का चमड़ा, अवैध मांस भी बरामद किया गया