पूर्व विधायक अंबा प्रसाद
एक्सक्लूसिव

सरकारी आवास से बेदखली के बाद टेंट में दीपावली मना रहीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

राजधानी रांची में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को खाली कराने का मामला राजनीतिक रूप लेता जा रहा है.

By : Ark Sahuliyar
सरकारी आवास से बेदखली के बाद टेंट में दीपावली मना रहीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को खाली कराने का मामला राजनीतिक रूप लेता जा रहा है. दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रशासन की ओर से आवास खाली कराए जाने के बाद अंबा प्रसाद अब अपने पुराने आवास के बाहर लगाए गए टेंट में रह रही हैं और वहीं दीपावली मना रही हैं. अंबा प्रसाद ने आवास खाली कराने की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले के खिलाफ संघर्ष करेंगी.

अंबा प्रसाद ने टेंट में गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की 

दीपावली के अवसर पर अंबा प्रसाद ने टेंट में गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और दीप जलाकर झारखंड की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि वह गठबंधन धर्म का पालन कर रही हैं, इसलिए इस मामले में चुप हैं. अंबा प्रसाद के अनुसार, राज्य के वित्त मंत्री उनसे मिलने आए थे और उन्होंने उन्हें अपना समर्थन दिया है.

"आवास से बेदखल करना साजिश का हिस्सा"

पूर्व विधायक ने दावा किया कि वह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव हैं और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई केवल उनके विरुद्ध नहीं, बल्कि पार्टी के खिलाफ भी एक साजिश है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्हें आवास से बेदखल किया गया, वह पूरी तरह साजिश का हिस्सा है. अंबा प्रसाद ने निशा भगत का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में जो भी महिला संघर्ष करती है, उसे दबाने की कोशिश की जाती है. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह मजबूत हैं और अपनी लड़ाई जारी रखेंगी.

यह भी पढ़ें- हरेलाल महतो ने खूंटी गांव में किया दीपों का वितरण, ग्रामीणों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां

 

संबंधित सामग्री

दिवाली के मौके पर बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल मंदिर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दिवाली के मौके पर बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल मंदिर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली के मौके पर सिक्किम में बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल मंदिर का किया दौरा, जवानों संग मनाई दिवाली 

08 November 2026
Vicky Kaushal और Katrina Kaif ने दिखाया बेटे Vihaan का चेहरा, दिवाली पर शेयर की प्यारी सी Family Photo

Vicky Kaushal और Katrina Kaif ने दिखाया बेटे Vihaan का चेहरा, दिवाली पर शेयर की प्यारी सी Family Photo

बॉलीवुड के स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेटे विहान की पहली झलक दिखाकर फैंस को दिवाली का एक खास सरप्राइज दिया है.

08 November 2026
दीपावली की खरीदारी के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग, घटना CCTV में कैद

दीपावली की खरीदारी के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग, घटना CCTV में कैद

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के लोहडीह में दीपावली के अवसर पर खरीदारी करने पहुंची एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है.

08 November 2026
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं.

08 November 2026
JLKM नेता कलन महतो की पहल लाई रंग: बनमाकड़ी कल्याण अस्पताल के 50 स्वास्थ्य कर्मियों के बकाए वेतन का हुआ भुगतान

JLKM नेता कलन महतो की पहल लाई रंग: बनमाकड़ी कल्याण अस्पताल के 50 स्वास्थ्य कर्मियों के बकाए वेतन का हुआ भुगतान

अस्पताल में कार्यरत एएनएम, जीएनएम और पैथोलॉजी कर्मचारियों को पिछले छह महीनों से मानदेय नहीं मिल रहा था, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था.

08 November 2026