बिहार में हो गया खेला ! निशांत के हाथ में तीर, क्या ये पोस्टर बदलेगी बिहार की तस्वीर ?

जदयू नेता नीरज कुमार के सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है, जिसमें निशांत कुमार की एंट्री के संकेत दिए गए हैं।

By : sawan kumar
बिहार में हो गया खेला  ! निशांत के हाथ में तीर, क्या ये पोस्टर बदलेगी बिहार की तस्वीर ?

निशांत के हाथ में तीर, क्या ये पोस्टर बदलेगी बिहार की तस्वीर ?

न्यूज 11 भारत / बिहार न्यूज 

पटना -  बिहार की राजनीति में उस वक्त नई चर्चा शुरू हो गई जब जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में एक ओर नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए दिखाया गया है, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे निशांत कुमार के हाथ में पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘तीर’ नजर आ रहा है।

पोस्ट में लिखा गया— “ना हो अधीर, निशांत के हाथ में है तीर… सियासत में खींचेंगे नई लकीर… आगे बढ़ेगा बिहार।” इस संदेश को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।

जदयू का दावा— नीतीश के नेतृत्व में ही चलेगी सरकार

नीरज कुमार ने इस पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से भावनात्मक रूप से आहत है। उन्होंने कहा कि इस पोस्ट के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि “जब तक नीतीश हैं, उनके नेतृत्व में ही सरकार चलेगी।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के भीतर भविष्य को लेकर कोई असमंजस नहीं है और नेतृत्व को लेकर भरोसा कायम है।

निशांत कुमार की सक्रियता पर जोर

जदयू नेता ने कहा कि निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में हैं और पार्टी के लिए उम्मीद की किरण हैं। उन्होंने दावा किया कि निशांत की सक्रियता का असर विपक्ष पर भी पड़ा है। नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि अगर निशांत सक्रिय नहीं होते, तो तेजस्वी यादव विदेश में ही रहते, लेकिन उनकी सक्रियता के कारण तेजस्वी को जल्द बिहार लौटना पड़ा।

तेजस्वी यादव पर पलटवार

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती राज्यसभा भेजा गया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी पहले जदयू को तीसरे नंबर की पार्टी बताते थे, लेकिन उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी खुद की पार्टी किस स्थिति में है। साथ ही राजद विधायक फैसल रहमान के मुद्दे पर चुप्पी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

लालू यादव पर भी साधा निशाना

जदयू नेता ने लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है, फिर भी वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लालू यादव को अपने बेटे तेजस्वी पर भरोसा नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरणों और संभावित नेतृत्व बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासतौर पर निशांत कुमार को लेकर दिए गए संकेत आने वाले समय में जदयू की रणनीति को लेकर बड़े बदलाव का संकेत माने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - बिहार की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट, अगले 48 घंटे में पूरा खेल सेट!

संबंधित सामग्री

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक महीने का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की है। 

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। 

JDU का नया नाम और बख्तियारपुर पर बोले श्रवण कुमार-'प्रस्ताव आया तो कोई गुरेज नहीं

JDU का नया नाम और बख्तियारपुर पर बोले श्रवण कुमार-'प्रस्ताव आया तो कोई गुरेज नहीं

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने JDU के नाम से ‘यूनाइटेड’ शब्द हटाकर पार्टी का नाम ‘जनता दल नीतीश’ किए ज

फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, कहा- बिहार का पानी चोरी करके... 

फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, कहा- बिहार का पानी चोरी करके... 

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि फरक्का संधि बिहार से जुड़ा हुआ मुद्दा है। बिहार का पानी बांग्लादेश जा रहा है और इस स्थिति को किसी भी हालत में बदलना होगा।

फरक्का समझौता पर राजद सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान, कहा- पिछली बार जब ...

फरक्का समझौता पर राजद सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान, कहा- पिछली बार जब ...

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि संजय झा और नीरज कुमार फरक्का बराज को लेकर लगातार ग़लत बयानी कर रहे हैं।