क्या BJP में आई दरार ? भाजपा दफ्तर के बाहर लगा ‘सम्राट सरकार’ का पोस्टर, कुछ ही घंटों में फाड़ा गया

पटना में भाजपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग ने सियासी हलचल बढ़ा दी। कुछ ही घंटों में पोस्टर फाड़े जाने से बिहार की राजनीति में अटकलों का दौर और तेज हो गया।

By : sawan kumar
क्या BJP  में आई दरार ?  भाजपा दफ्तर के बाहर लगा  ‘सम्राट सरकार’ का  पोस्टर, कुछ ही घंटों में फाड़ा गया

भाजपा दफ्तर के बाहर लगा ‘सम्राट सरकार’ का पोस्टर, कुछ ही घंटों में फाड़ा गया

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पूजा शर्मा ( संवाददाता) / पटना :  बिहार की सियासत में एक बार फिर पोस्टर पॉलिटिक्स ने हलचल तेज कर दी है। राजधानी में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर वाल्मीकि समाज संघ की ओर से लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी। पोस्टर में “बिहार में सम्राट की सरकार हो” की मांग की गई थी, जिसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी के तौर पर देखा जा रहा है।

हाईलाइट्स:

  •  भाजपा कार्यालय के बाहर वाल्मीकि समाज संघ का पोस्टर लगा
  •   बिहार में सम्राट की सरकार हो” नारे से सीएम बनाने की मांग
  •   कुछ ही घंटों में पोस्टर फाड़ा गया, बढ़ी सियासी हलचल
  •   सम्राट चौधरी का नाम फिर सीएम रेस में चर्चा में
  •   भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं
भाजपा दफ्तर के बाहर लगा  ‘सम्राट सरकार’ का  पोस्टर, कुछ ही घंटों में फाड़ा गया । 

भाजपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, बढ़ी सियासी हलचल

पोस्टर में लिखा था— “वाल्मीकि समाज संघ की यही पुकार, बिहार में हो सम्राट की सरकार।” जानकारी के अनुसार यह पोस्टर वाल्मीकि समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि उर्फ रमैया के नेतृत्व में लगाया गया था। पोस्टर लगते ही राजनीतिक हलकों में कयासों का दौर शुरू हो गया कि क्या भाजपा के भीतर नेतृत्व को लेकर कोई नई रणनीति बन रही है।

कुछ ही घंटों में फाड़ा गया पोस्टर, बढ़े सवाल

हालांकि यह पोस्टर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। कुछ ही घंटों के भीतर इसे फाड़ दिया गया। पोस्टर हटाए जाने के पीछे किसका हाथ है, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। इस घटना ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर समय-समय पर कई नाम चर्चा में आते रहे हैं। इनमें सम्राट चौधरी का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता रहा है। ऐसे में इस तरह का पोस्टर लगना कई राजनीतिक संकेत दे रहा है।

भाजपा की चुप्पी, अटकलों को मिल रहा बल

फिलहाल भाजपा की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पार्टी की चुप्पी के बीच पोस्टर पॉलिटिक्स ने बिहार की सियासत को एक बार फिर गर्मा दिया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और बयानबाजी देखने को मिल सकती है।

कांग्रेस ने किया पलटवार 

भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए गए “सम्राट की हो बिहार में सरकार” वाले पोस्टर को फाड़े जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के भीतर ही सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है और पोस्टर फाड़े जाने की घटना उसी का नतीजा है।


कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने को लेकर पार्टी के अंदर ही विरोध है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सम्राट चौधरी को सीएम दावेदार के तौर पर पेश किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के भीतर ही कोई मजबूत नेता उन्हें आगे बढ़ते देखना नहीं चाहता।


कांग्रेस ने इसे भाजपा के अंदरूनी खींचतान और सत्ता संघर्ष का खुला प्रदर्शन बताते हुए कहा कि पोस्टर फाड़ना केवल राजनीतिक संदेश नहीं, बल्कि ताकत और प्रभाव दिखाने की कोशिश भी है। 
डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार

इसे भी पढ़ें -  फर्जी साइन-फर्जी एरियर, करोड़ों की निकासी—सुपौल मदरसा में बड़ा घोटाला उजागर

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और ट्रैक जाम से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद हंगामा जारी रहा, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार