ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

By : Ark Sahuliyar
भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पदग्रहण सह अभिनंदन समारोह में विधिवत् रूप से कार्यभार संभाल लिया. समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने ताजदार आलम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका नाम ही नेतृत्वकर्ता को उच्चारित करता है. मुझे विश्वास है कि आप पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे. विपक्षियों के द्वारा भाजपा के खिलाफ अल्पसंख्यक वर्ग के सदस्यों के बीच जो जहर बोया गया है उसे निकालने का आह्वान उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से किया.

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल  आपके बीच भाजपा का भय दिखाकर वोट लेने का काम करते रहे हैं. इन दलों को विकास से कुछ लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों के अपने सार्वजनिक जीवन में कभी अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया है. उनकी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोग उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी चाहते हैं कि भारत के मुसलमान आगे बढ़ें, उनके एक हाथ में कुरान तो दूसरे हाथ में कम्प्यूटर हो.

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि हमारा संगठन सशक्त बने. सभी कार्यकर्ताओं को ताजदार आलम का साथ देकर लोगों को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने का काम करना है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सभी समाज को साथ लेकर चले हैं ,सबके लिए काम किये हैं. किसी के साथ कभी कोई भेदभाव नहीं किया. उन्होंने कहा कि देश में अनेक पूजा पद्धति है लेकिन हम सब भारतवासी हैं. हम सबका उद्देश्य भारत को सर्वस्पर्शी, अखंड और विकसित बनाना है.

प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि आज समाज टूट रहा है, देश कमजोर हो रहा है, इसके कई कारण हो सकते हैं. इसे बचाने हेतु पहले भाजपा संगठन से जुड़ें, भाजपा को समझें,इसकी नीतियों का बारीकी से अध्ययन करें कि कैसे भाजपा समाज को आगे ले जाने के लिए नीतियां बनाती है. उन्होंने कहा कि विरोधी दल केवल अल्पसंख्यक समाज की भावना को भड़काने का काम करते हैं. 
     
प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि एक कामयाब व्यक्ति कभी दुविधा में नहीं रहता है, वह अपने विवेक से काम करता है. आप भी अपने विवेक और बुद्धि से निर्णय लेते हुए भाजपा में आयें, जिस दिन आपका मन और आत्मबल इसके लिए तैयार हो जाएगा उस दिन विपक्षियों का षड्यंत्र धाराशायी हो जाएगी. कांग्रेस और झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने इस वर्ग को सिर्फ और सिर्फ एक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ फैलाये जा रहे दुष्प्रचार को आप ही करारा जवाब दे सकते हैं.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फीका हसन ने कहा कि हम सबको भाजपा को मजबूत करने हेतु इस संगठन से जुड़ना और समाज के लोगों को जोड़ना होगा. भाजपा ने हमारी माताओं और बहनों की खातिर तीन तलाक जैसे कुरीति को दूर किया है, जिसके लिये हम मुस्लिम महिलाएं मोदी जी की आभारी हैं.

भाजपा के वरिष्ठ नेता कमाल खान ने कहा कि देश के मुस्लिमों को अपने ईमान में हिंदुस्तान को पहला स्थान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को अकलियतों के बीच फैले भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार को दूर करना है. देश की तरक्की हेतु भाजपा जैसी राष्ट्रवादी पार्टी से जुड़ना चाहिए.

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने ताजदार आलम को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि ताजदार आलम के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और मजबूत और संगठित होगी. उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 140 करोड़ जनता की सेवा एक सेवक के रूप में वर्षों से नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. उनका सबसे बड़ा लक्ष्य देश का विकास और हर वर्ग और समाज का उत्थान करना है.

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को आज भाजपा ने इतनी बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, मैं पूरी तरह निशब्द हूँ. उन्होंने सबको विश्वास दिलाते हुए कहा कि जो भरोसा मेरे ऊपर किया गया है, वे उस भरोसा को कम नहीं होने देंगे.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी फायदा उठाया है. वह इन सभी बातों को लेकर मुस्लिम के बीच जाएंगे और  मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने की दिशा में काम करेंगे. इसके लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से मुस्लिम समुदाय को मिले लाभ की ‘हकीकत’ लोगों तक मोर्चा के माध्यम से पहुंचाई जाएगी.

उन्होंने आगामी 2029 के लोकसभा एवम विधानसभा चुनाव को लेकर मोर्चा की रणनीति के संकेत दिए. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा का खास फोकस प्रदेश की अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में होगा. समाज के लोगों को झामुमो और कांग्रेस के द्वारा मुस्लिम समुदाय के साथ किए छल को बताने का काम किया जाएगा. साथ ही मुस्लिमों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करूंगा. इस दौरान रिसालदार बाबा के मजार पर मोदी जी के नाम पर चादर चढ़ाई गई और लंबी उम्र की दुआ मांगी गई. 

कार्यक्रम में मंच संचालन रॉकी ने किया
आज के पदग्रहण सह अभिनंदन समारोह में तारिक इमरान, राफिया नाज, सोना खान, नजीबुल्लाह खान, असीम अंसारी, रिंकू, बलबीर, जावेद खान, काजिम कुरैशी, आरिफ नासिर भट्ट,  शमीम राजा, नैयर आजम इमरान खान, रविंद्र सिंह, रिंकू जफर, आलम खान, दिलजीत सिंह, टीपू खान, सफीकुल आलम, आलमगीर आलम, रेहान राजा, तनवीर खान, दाउद अली, मोहम्मद साबिर, इसरार खान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.