Thursday, Sep 19 2024 | Time 21:29 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • अनुमंडल अस्पताल,बरही में भी होगी डायलेसिसी की सुविधा
  • सांसद ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
  • हजारीबाग में खेलो झारखंड के योगासन, कुश्ती,वुशू ट्रायल,रैशलिग ट्रायल, तीरंदाजी ट्रायल,प्रतियोगिता सम्पन्न
  • हजारीबाग में खेलो झारखंड के योगासन, कुश्ती,वुशू ट्रायल,रैशलिग ट्रायल, तीरंदाजी ट्रायल,प्रतियोगिता सम्पन्न
  • हर तीन महीने में होंगी "DISHA" की बैठक, ताकि विकास योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की जा सके- श्री संजय सेठ
  • हर तीन महीने में होंगी "DISHA" की बैठक, ताकि विकास योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की जा सके- श्री संजय सेठ
झारखंड


झारखंड के कुछ जिलों में घटा प्रदुषण, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ने जारी की 'वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक-2024'

झारखंड के कुछ जिलों में घटा प्रदुषण, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ने जारी की 'वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक-2024'

 न्यूज़ 11 भारत 


रांची/डेस्क: साल 2022 में पहले की तुलना सूक्ष्म कण प्रदूषण में 19.3 प्रतिशत की गिरावट रिकॉर्ड की गयी है. बांग्लादेश के बाद यह दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है. वही प्रदूषण में  आई इस कमी के कारण प्रत्येक भारतीय नागरिक की जीवन शैली में औसतन 51 दिन की वृद्धि हुई है. इस संबंध में यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट की वार्षिक रिपोर्ट ‘वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक-2024’ सामने आई है. रिपोर्ट की माने,  तो प्रदूषण में सबसे बड़ी गिरावट पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में देखने को मिला है. वही झारखंड के धनबाद, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम तथा बोकारो में भी गिरावट दर्ज की गयी है. प्रत्येक जिले में पीएम 2.5 सांद्रता में 20 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक की गिरावट देखी गयी. उधर, गुजरात के सूरत शहर में प्रदूषण में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आयी है.


3.6 वर्ष हो सकती है जीवन प्रत्याशा में कमी 


यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट में इस बात को लेकर अलर्ट किया गया है कि यदि भारत WHO के वार्षिक पीएम 2.5 सांद्रता मानक 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर को पूरा करने में सफल नहीं होती है, तो भारतीयों की जीवन प्रत्याशा 3.6 वर्ष तक कम हो सकती है. पीएम 2.5 हवा में मौजूद छोटे प्रदूषक कण होते हैं. बता दे की भारत में वर्ष 2022 में पीएम 2.5 सांद्रता नौ माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी, जो 2021 की तुलना में 19.3 प्रतिशत कम है.


नीतियों की करी गयी तारीफ


प्रदूषक कण के रिपोर्ट में भारत सरकार की नीतियों की तारीफ की गयी है. कहा गया  कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर भारत के प्रमुख कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ के साथ स्वच्छ ईंधन कार्यक्रम यानि कि ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ की भी प्रशंसा की गयी है. वही जो जिले इस कार्यक्रम के तहत नहीं आते थे, उनमें 16 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी है.

अधिक खबरें
लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए

अनुमंडल अस्पताल,बरही में भी होगी डायलेसिसी की सुविधा
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:26 AM

अनुमंडल अस्पताल, बरही में अब किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। हंस फाउंडेशन, रांची के साथ स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है , जिसका उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के मरीजों को उचित इलाज मुहैया कराना है।

भाजपा मंडल भरनो की अध्यक्ष नीलम गुप्ता को बनाया गया भाजपा महिला मोर्चा गुमला जिला उपाध्यक्ष
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:26 PM

भरनो ब्लॉक चौक निवासी भाजपा मंडल भरनो की अध्यक्ष नीलम गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा गुमला जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है.