Friday, Mar 14 2025 | Time 05:35 Hrs(IST)
राजनीति


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार से की मांग, कहा- सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद की पाठशाला ना लगने दे

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार से की मांग, कहा- सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद की पाठशाला ना लगने दे
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने हेमंत सरकार से मांग की है कि वह झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद की पाठशाला ना लगने दे. प्रतुल ने उस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त किया जिसमें खुफिया तंत्र ने बताया कि पाकुड़ में बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश का एक दुर्दांत आतंकवादी अब्दुल मनुन बांग्लादेश बांग्लादेश सीमा को पार कर पाकुड़ पहुंच गया था. उसने वहां दर्जनों स्थानीय युवकों को ट्रेनिंग दी थी. प्रतुल ने कहा यह बहुत ही गंभीर मामला है जब आतंकवादी झारखंड में आतंकवाद की पाठशाला लगा रहे हो और उनके जाने के बाद राज्य के खुफिया तंत्र को इसकी खबर लगती है. प्रतुल ने कहा राज्य सरकार को अविलंब इस मुद्दे पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. स्थानीय स्तर पर जो लोग मदद कर रहे हैं उन पर भी कानून का शिकंजा कसे.




राज्य में स्लीपर सेल का पुराना इतिहास,कड़ी कार्रवाई करे हेमंत सरकार 

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड में स्लीपर सेल का पुराना इतिहास रहा है. इसलिए हेमंत सरकार को पूरे ताकत से इसे कुचलना चाहिए. हाल ही में एक प्रतिष्ठित अस्पताल में स्लीपर सेल के रूप में कार्यरत एक डॉक्टर पकड़ा गया था. इसके अतिरिक्त लोहरदगा सहित अनेक जिलों में स्लीपर सेल का खुलासा हुआ है. बोध गया बम ब्लास्ट के तार भी रांची से जुड़े थे. हिंदपीढ़ी के एक लॉज से नौ बम बरामद हुए थे जो बोधगया बम ब्लास्ट में प्रयोग किए गए बमों के समान थे. धुर्वा से सटे सीठियो के जंगल में बमों को फोड़ने की ट्रेनिंग दी गई थी. प्रतुल ने कहा कि ये देश की सुरक्षा से जुड़ा विषय है. इसलिए हेमंत सरकार से अपेक्षा है कि वह पूरी ताकत लगाकर इन देश विरोधियों को कुचले.

 

अधिक खबरें
धनबाद जिला से सैकड़ो कार्यकर्ता हुए JMM में शामिल, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दिलाई सदस्यता
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 8:41 PM

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के समक्ष धनबाद जिला के संयोजक प्रमुख लखि सोरेन, संयोजक मन्नू आलम एवं मुकेश सिंह के उपस्थिति में धनबाद जिला से सैकड़ो लोग पार्टी में शामिल हुए. इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर पार्टी में शामिल किया.

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर CM हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए विधि व्यवस्था संधारण के निर्देश
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 3:10 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए राज्य में विधि व्यवस्था संधारण की उच्चस्तरीय समीक्षा की. मौके पर मुख्यमंत्री ने वरीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अभियान ए०वी० होमकर, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय मनोज कौशिक सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 31 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 2:09 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में 31 प्रस्ताव पारित हुए हैं.

पक्ष-विपक्ष ने साथ खेली होली, झारखंड विधानसभा में खूब उड़े रंग-गुलाल, देखें PHOTOS
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 9:24 PM

झारखंड विधानसभा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विधानसभा में खूब रंग गुलाल उड़े. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी समेत सभी विधायकों ने होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दी. विधायकों ने इस मौके पर होली के गीत भी गुनगुनाये. कई विधायक पहली बार जीत कर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे और विधानसभा परिसर में उनकी पहली होली थी.

सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में आयुष मंत्रालय से पूछे सवाल
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 9:10 PM

झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आयुष मंत्रालय से झारखंड़ में "आरोग्य/आयुष मेले" आयोजित किए जाने से सम्बंधित जानकारी मांगी. दीपक प्रकाश ने जानना चाहा कि राज्य संघ राज्य क्षेत्र-वार और स्थान-वार कितने आयुष मेले आयोजित किये गये.