Friday, Sep 20 2024 | Time 03:23 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


बैडमिंटन कोर्ट में राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन, लगाए कई शानदार शॉर्ट

बैडमिंटन कोर्ट में राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन, लगाए कई शानदार शॉर्ट
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः बुधवार (10 जुलाई) को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटर कोर्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज शलटर और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंझे हुए खिलाड़ी की तरह कई शानदार शॉर्ट मारे. साथ ही उन्होंने साइना नेहवाल को कई मौके पर मात दी. साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलते हुए राष्ट्रपति का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. 

 

दरअसल, राष्ट्रपति भवन में 10 जुलाई यानी बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कप, डूरंड कप और शिमला ट्रॉफी का अनावरण किया. वहीं इसे लेकर राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से सोशल मीडिया हैंडल एक्स में पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें कहा गया है कि 'राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम ऐसे समय में भारत के बैडमिंटन की महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है, जब महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं.'


राष्ट्रपति ने एक्स पर साझा किए तस्वीरें

एक्स पर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटर खेलते हुए कुछ तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा है कि 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी सुश्री साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला. राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं पद्म पुरस्कार विजेताओं की ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला के हिस्से के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित एक प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी सुश्री साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी साथ ही दर्शकों से वार्तालाप करेंगी. 



 

वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी राष्ट्रपति के साथ खेलने का मौका मिलने पर खुशी जाहिर की है उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ' के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है... यह मेरे जीवन का कितना यादगार दिन है. मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी  का बहुत-बहुत धन्यवाद.'

 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अबतक जीते हैं 20 से अधिक खिताब

बता दें, हरियाणा की रहने वाली 33 वर्षीय शटलर साइना नेहवाल साल 2008 में अपने कैरियर शुरुआत की थी उन्होंने BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था. साल 2008 के ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं थी. साइना ने हांगकांग की तत्कालीन विश्व नंबर 5 खिलाड़ी वांग चेन को भारी शिकस्त दी थी. मगर इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टिन यूलियांटी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. जबकि साल 2009 में वह BWF सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. 

 

साइना नेहवाल को साल 2009 में अर्जुन पुरस्कार इसके बाद साल 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. साइना ने साल 2012 ओलंपिक खेलों के दौरान लंदन में महिला एकल कांस्य पदक जीता था. अबतक उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 20 से अधिक खिताब जीत चुके हैं. केंद्र सरकार ने 2016 में उन्हें प्रतिष्ठित पद्म भूषण से सम्मानित किया था. कई प्रमुख बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में साइना ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उन्होंने कई पदक और ट्रॉफी जीते है. जानकारी के लिए आपको बता दें, साइना नेहवाल इस खेल में विश्व की नंबर 1 रैंकिंग रखने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं.  
अधिक खबरें
रांची एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 7:11 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय झारखंड दौरा. रांची एयरपोर्ट में स्पेशल विमान से पहुंची द्रोपदी मूर्मू. रांची एयरपोर्ट में स्वागत के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,

मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का हुआ निधन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 6:43 PM

संगीतकार व पार्श्व गायक हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है. बता दें कि संगीत निर्देशक व निर्माता विपिन रेशमिया 18 सितंबर को रात साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली. हिमेश रेशमिया के 87 वर्षीय पिता मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे थे. साथ ही उम्र संबंधित समस्याओं से भी जूझ रहे थे.

Rape Case में बुरा फंसे तेलुगु फिल्म कोरियोग्राफर, लगा POSCO एक्ट
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:57 PM

तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल, उन पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. जानी मास्टर साउथ और बॉलीवुड के पॉपुलर डांसर और कोरियोग्राफर हैं.

ठेके में शराब की कीमत को लेकर अनियमितता, ठगे गए डीएम साहब
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:39 PM

शहरों में शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग और अनियमितता की लगातार सूचनाएं मिलती है, देहरादून के एक शराब के ठेके से इस तरह की खबर आई जिसमें जिलाधिकारी ने खुद संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरु कर दिया है

बुर्काधारी महिला ने Salman Khan के पिता को दी धमकी, बोली- “लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं?”
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:13 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. कुछ महीने पहले सलमान खान के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई थी. बता दे कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली थी.