झारखंडPosted at: अप्रैल 14, 2025 कल आयोजित किया जाएगा जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम, विभिन्न थानों में सुनी जाएगी नागरिकों की समस्या
न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह- वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशन में दिनांक 16-04-25 को आम नागरिक के शिकायतों की प्रभावी निराकरण हेतु जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन रांची जिला अंतर्गत पुलिस केंद्र रांची/खेलगांव थाना परिसर/प्रखंड कार्यालय अनगड़ा/प्रखंड कार्यालय सिल्ली/मंडर थाना परिसर/प्रखंड कार्यालय ख़लारी/बेड़ों थाना परिसर/लापुंग थाना परिसर/इटकी थाना परिसर/डोरंडा थाना परिसर/जगन्नाथपुर थाना परिसर/नामकुम थाना परिसर/कांके थाना परिसर/पिथोरिया थाना परिसर /प्रखंड कार्यालय रातु/प्रखंड कार्यालय नगड़ी/अनुमंडल कार्यालय बुंडू में किया जाना है. इस कार्यक्रम का उद्वेश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उनका शीघ्र व संतोषजनक समाधान करना तथा पुलिस प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को सुदृढ करना है.इस संदर्भ में आप सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि अपनी-अपनी समस्या को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के समक्ष नि:संकोच भाव से रखें ताकि त्वरित रूप से समाधान किया जा सके.