Tuesday, Apr 15 2025 | Time 03:58 Hrs(IST)
झारखंड


Ranchi Ram Navami 2025: रांची में रामनवमी की धूम, राममय नजर आई राजधानी

Ranchi Ram Navami 2025: रांची में रामनवमी की धूम, राममय नजर आई राजधानी

न्यूज 11 भारत


रांची/डेस्क: आज राजधानी रांची पूरी तरह से राममय नजर आई. रांची के हृदय स्थल फिरायालाल चौक की तस्वीर आज सामान्य दिनों से काफी अलग दिखी, जहां लाखों लोग सड़कों पर उमड़े हुए थे. इस भीड़-भाड़ में सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने अलग-अलग शिविर लगाकर राम भक्तों की सेवा की. उनके मनोरंजन के लिए कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं. 

 

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने भव्य श्री राम दरबार की झांकी निकाली, और बाहर से आए कलाकारों ने भी अपनी अद्भुत प्रस्तुति दी. चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा, "हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि राजधानीवासियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. भगवान की कृपा से हम सभी मिलकर भक्तों के लिए कुछ विशेष करने का प्रयास करते हैं."

 

प्रशासन मुस्तैद 

झारखंड में किसी भी त्योहार को सफल बनाने में प्रशासन का भी अहम योगदान रहता है. रामनवमी के दिन प्रशासन के आला अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए थे, ताकि यह पर्व सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके. रांची के डीसी, एसएसपी, एसडीएम और अन्य बड़े पदाधिकारी स्वयं लाखों की भीड़ का संचालन कर रहे थे. सिटी एसपी द्वारा लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा था, और डीसी ने न्यूज़ 11 के माध्यम से सभी राम भक्तों को रामनवमी की बधाई दी. वहीं, एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने भी इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए रामनवमी की बधाई दी, और कहा कि आज के दिन भक्तों में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है.

 


 


 

 
अधिक खबरें
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों को लेकर लिया जाएगा ब्लॉक, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
अप्रैल 14, 2025 | 14 Apr 2025 | 9:58 PM

चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जाएगा अतः ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर - हटिया -टाटानगर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 15/04/2025 को रद्द रहेगी.

शरीयत-संविधान विवाद: मंत्री हफीजुल हसन ने दी सफाई, अब ले रहे हनुमान का नाम, जानिए पूरा मामला
अप्रैल 14, 2025 | 14 Apr 2025 | 8:27 PM

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन द्वारा संविधान पर दिए गए एक बयान पर झारखंड की सियासत गर्म हो गई है. हफीजुल हसन के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य पार्टी के नेता हमलावर हो गए हैं. इधर, अपने कथित बयान 'पहले शरीयत, फिर संविधान' पर अब मंत्री हफीजुल हसन ने अपनी सफाई दी है.

रांची के डोरंडा बड़ा घाघरा में वज्रपात की घटना, एक युवक की मौत
अप्रैल 14, 2025 | 14 Apr 2025 | 7:40 PM

रांची के डोरंडा बड़ा घाघरा में वज्रपात की घटना हुई है. वज्रपात गिरने से डोरंडा के रहने वाले युवक अनूप कच्छप की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

BREAKING: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए केंद्रीय अध्यक्ष !
अप्रैल 14, 2025 | 14 Apr 2025 | 7:04 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए केंद्रीय अध्यक्ष. गुरु जी को बनाया जाएगा पार्टी का संस्थापक. संरक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष के पद को पार्टी ने संविधान में संशोधन कर विलुप्त किया.

संविधान का अपमान करने वाले मंत्री को तत्काल बर्खास्त करे सरकार: रघुवर दास
अप्रैल 14, 2025 | 14 Apr 2025 | 6:31 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के मंत्री के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान की कड़ी भर्त्सना की है. उन्होंने कहा कि एक और वे संविधान की शपथ लेकर मंत्री पद लेते हैं, दूसरी ओर शरीयत को संविधान से बड़ा भी बताते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और अपमानजनक है. यही इनका असली चेहरा है.