Friday, Mar 14 2025 | Time 02:34 Hrs(IST)
झारखंड » बोकारो

तेनुघाट में SDO की बैठक: होली, ईद और रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

तेनुघाट में SDO की बैठक: होली, ईद और रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
अनंत/न्यूज़11भारत

बेरमो/डेस्क: बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.  बैठक की अध्यक्षता बेरमो SDO मुकेश छुआ ने की. इस दौरान आगामी होली, ईद और रामनवमी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. SDO ने बताया कि अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें पूरी हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं.

संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी और पुलिस गश्त को बढ़ाया जाएगा. शुक्रवार को ईद की नमाज और होली का आयोजन एक ही दिन होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जाएगी. SDO ने सभी नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा गड़बड़ी फैलाने की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया है ताकि समय रहते समाधान किया जा सके. बैठक में अनुमंडल के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे. त्योहारों के दौरान पुलिस की मोबाइल चलंत सेवा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके.

अधिक खबरें
धनबाद ACB ने गांधी नगर थाना में पदस्थापित एएसआई अजय प्रसाद को 10 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 8:13 PM

धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गांधी नगर थाना में पदस्थापित एएसआई अजय प्रसाद को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मंगलवार को की गई, जब ACB की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें उनके निवास स्थान से रिश्वत लेते पकड़ा. जानकारी के अनुसार, बेरमो अनुमंडल के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार निवासी अनुराग गुप्ता ने धनबाद ACB में शिकायत दर्ज कराई थी.

बोकारो पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की 45 बाइक बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 3:46 PM

बोकारो पुलिस को मिली बड़ी सफलता है. शहर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 45 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की हैं. इस संबंध में बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने जानकारी दी.

तेनुघाट में SDO की बैठक: होली, ईद और रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 7:33 PM

बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बेरमो SDO मुकेश छुआ ने की. इस दौरान आगामी होली, ईद और रामनवमी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई.

गोमिया अंचल में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन 12 मार्च को
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 6:44 PM

बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर दाखिल-खारिज मामलों में अपील दायर करने के लिए 12 मार्च 2025 को गोमिया अंचल कार्यालय में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है.