झारखंड » रांचीPosted at: अप्रैल 13, 2025 नहीं थम रहा रांची में अपराधों का सिलसिला! नगड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मारी गोली
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में लगातार अपराधों का सिलसिला मानो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा हैं. ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई हैं. जहां सब्जी तोड़ने गए एक किसान को गोली मारी गई. ये घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर गांव की हैं. घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि, घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की हैं. फिलहाल पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं.