भारत-इंगलैंड वनडे सीरीज

बड़े इन्तजार के बाद आखिर इंगलैंड में टीम इंडिया को जीत मिल ही गई, शुभमन की सेना ने 6 विकेटसे जीता बर्मिंघम में वनडे

टीम इंडिया ने जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बड़े इन्तजार के बाद आखिर इंगलैंड में टीम इंडिया को जीत मिल ही गई, शुभमन की सेना ने 6 विकेटसे जीता बर्मिंघम में वनडे

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  टी-20 के दो सीरीज में अपनी दुर्गति कराने के बाद वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिल गई है. बर्मिंघम के एजबेस्टन में पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया है. T20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद इस धमाकेदार जीत से निश्चित रूप से टीम इंडिया का हौसला बढ़ा होगा. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

टी-20 सीरीज में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली इंगलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी रही. बेन डकेट (43 रन) और जैकब बेथेल (14 रन) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत भी दी. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पलटवार करते हुए टीम को एक के बाद एक कई झटके दे दिए. थोड़ी ही देर में इंगलैंड की हालत ऐसी हो गई कि 6 विकेट पर उसका स्कोर 107 रन हो गया. इसके बाद जो रूट और लियाम डॉसन ने पारी को सम्भालते हुए सातवें विकेट के लिए 121 रनों की शानदार साझेदारी की. डॉसन ने 68 रन और जो रूट 76 रन बनाए. इसी साझेदारी का नतीजा था कि इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में 258 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई. भारतीय गेंदबाजों में अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे 1-1 विकेट लेने में सफल रहे.

इंगलैंड की पारी के उलट भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही. 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (11) रन और विराट कोहली (5) के विकेट जल्दी गवां दिए. 48 रन पर 2 विकेट खोने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने श्रेयस अय्यर (35 रन) के साथ मिलकर 101 रनों की साझेदारी कर पारी को सम्भाल लिया. गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल हैं. इस स्कोर पर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें 26वें ओवर में मैदान छोड़ना पड़ा.

इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने ने छठे विकेट के लिए 102 रनों की नाबाद साझेदारी करके भारत को 45.2 ओवर में ही जीत दिला दी. सुंदर ने 52 रन और अक्षर पटेल 57 रन पर नाबाद लौटे. इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन को 1-1 विकेट मिले.

यह भी पढ़ें: फ्रांस का सपना टूटा, 2-0 से जीतकर स्पेन पहुंची फाइनल में, आज अर्जेंटीना-इंगलैंड में फाइनल में पहुंचने की जंग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.