फीफा वर्ल्ड कप 2026

मोरक्को पर 2-0 की शानदार जीत के साथ फ्रांस पहुंचा सेमीफाइनल में, खिताब अब सिर्फ दो कदम दूर

किलियन एम्बापे 8 गोल कर टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मोरक्को पर 2-0 की शानदार जीत के साथ फ्रांस पहुंचा सेमीफाइनल में, खिताब अब सिर्फ दो कदम दूर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: यूरोपियन टीम फ्रांस ने अपने चमकदार खेल से एक और खिताब की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है. किलियन एम्बापे और डेम्बेले के गोलों से फ्रांस ने अफ्रीकी टीम मोरक्को को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस शानदार जीत के बाद फ्रांस अपने खिताबी लक्ष्य से दो कदम दूर है. फिलहाल उसे अभी यूरोप की ही शक्तिशाली टीमों स्पेन या बेल्जियम से भिड़ना है. 

फीफा वर्ल्ड कप के एक बेहद रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया. फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बापे इस मैच में एक पेनल्टी गंवा बैठे, इसके बावजूद फ्रांसीसी टीम ने अपना दबदबा बना रखा. मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में फ्रांस ने अपनी रणनीति बदली इसका फायदा उसे मिला. मैच के 60वें मिनट में किलियन एम्बापे ने जादुई कर्लिंग शॉट लगाकर गेंद को नेट में डालकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी. एम्बापे का टूर्नामेंट में यह आठवां गोल है. अब वह अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मैसी के 8 गोलों की बराबरी पर आ गए हैं. इतना ही नहीं, विश्व कप मुकाबलों में गोल करने के मामले में एम्बापे मैसी से गोल करने में 1 गोल पीछे हैं. मैसी ने जहां अब तक 21 गोल किए हैं, वहीं एम्बापे के गोलों की संख्या 20 है. मैच में एम्बापे के गोल करने के 6 मिनट बाद उस्मान डेम्बेले ने गोल दागकर फ्रांस को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी. 

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को भी होगा फायदा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.