फीफा विश्व कप 2006

फ्रांस का सपना टूटा, 2-0 से जीतकर स्पेन पहुंची फाइनल में, आज अर्जेंटीना-इंगलैंड में फाइनल में पहुंचने की जंग

2010 के बाद दूसरी बार स्पेन फाइनल में पहुंची है, निगाहें अब दूसरे खिताब पर

By : Pramod Kumar
फ्रांस का सपना टूटा, 2-0 से जीतकर स्पेन पहुंची फाइनल में, आज अर्जेंटीना-इंगलैंड में फाइनल में पहुंचने की जंग

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  फीफा विश्व कप 2026 में फिर एक बार चैम्पियन बनने का फ्रांस का सपना ध्वस्त हो गया है. स्पेन ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर शान के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब स्पेन 2010 की कहानी दोहराना चाहेगी. स्पेन 2010 की चैम्पियन रही है. स्पेन का यह फीफा विश्व कप में दूसरा फाइनल होगा.

स्पेन का शुरू से ही मैच पर दबदबा रहा. इसका परिणाम उसे  मैच के 22वें मिनट में मिला जब लुकास डिग्ने ने लामिन यमाल पर बॉक्स के अंदर फाउन किया था. इसकी वजह से स्पेन को पेनल्टी मिल गई. पेनल्टी को स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की. ओयारजाबल का टूर्नामेंट में यह 5वां गोल था. डिफेंडर पेड्रो पोरो ने टीम के लिए दूसरा गोल किया. 58वें मिनट में पेड्रो के गोल से स्पेन की बढ़त दोगुनी हो गई. यही बढ़त अंत तक बरकरार रही. 

फ्रांस का स्पेन के साथ पिछले मुकाबले उसके लिए दर्दनाक ही रहे हैं. क्योंकि लगातार तीसरे साल स्पेन के खिलाफ किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई है. 2024 यूरो कप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हराया था. इससे पहले नेशंस लीग के सेमीफाइनल में फ्रांस को स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. और अब फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को फिर हरा दिया.

2010 के बाद स्पेन का प्रदर्शन

स्पेन ने 2010 में पहली बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता था. इसके बाद वह इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाई है. 2014 में स्पेन ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. 2018 और 2022 में राउंड ऑफ 16 से आगे नहीं बढ़ पाई थी. 2026 में स्पेन का सफर अब तक काफी शानदार रहा है. अब उसका मुकाबला आज रात डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

यह भी पढ़ें: 13 जिलों में आज आसमान में छाए रहेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर होगी बारिश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.