न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. गोल्ड मेडल के लिए होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीत लिया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम की कोशिश फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम करने की होगी. टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. टीम इंडिया का सामना चमारी अट्टापट्टू की अगुवाई वाली टीम से होगी. दोनों ही टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई है. ऐसे में फाइनल में दोनों टीम के बीच का मुकाबला देखना और भी रोमांचक हो सकता है. बात करें, भारतीय टीम की तो टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. वहीं दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल मैच में जगह बनाई. दोनों ही टीमें अब फाइनल में भिड़ंत के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतर चुकी है.भारत ने इससे पहले भी श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए, एकतरफा मैच में 72 रनों से जीत हासिल की थी और आठवीं बार खिताब भी अपने नाम किया था. इस मैच में भारतीय टीम की नजरें बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत करने साथ बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होगी.
भारत की प्लेइंग 11
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरी है. टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभाल रही हैं. जबकि स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा पारी की शुरुआत करेंगी. इसके अलावा भारत की प्लेइंग इेलवन में जी कमालिनी, ऋचा घोष, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गोड़, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा को भी जगह मिली है.
श्रीलंका की प्लेइंग 11
गोल्ड मेडल के इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम भी अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर चुकी है. टीम की कप्तानी चमारी अट्टापट्टू कर रही हैं. उनके साथ इमेशा दुलानी, हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसीमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथयानगना, काव्या काविंडी, मिताली अयोध्या, चामुंडी प्रबोदा और सुगंदिका कुमारी को टीम में शामिल किया गया है.
टॉस में भारत की चली, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
मंगलवार को भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अब टीम इंडिया की कोशिश शुरुआती ओवरों का फायदा उठाते हुए श्रीलंका के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी. दूसरी ओर, श्रीलंकाई गेंदबाजों की नजर भारतीय बल्लेबाजों को जल्द पवेलियन भेजने पर होगी.
भारत के सामने श्रीलंका रिकॉर्ड फीका
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 31 महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आता है. भारत ने 25 मैंचो में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 मुकाबलों में सफलता मिली है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. खास बात ये है कि 2024 के बाद से श्रीलंका भारतीय टीम को टी20 में हरा नहीं सका है. पिछले दो वर्षों में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 7 मैच दर्ज की है.
एशिया कप के बाद अब गोल्ड मेडल पर नजर
भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट के बीच कुछ दिन पहले ही एशिया कप 2026 का मुकाबला खेला गया था. जिसमें टीम इंडिया 72 रन से जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया था. अब दोनों टीम एक बार फिर खिताबी मुकाबले में भिड़ रही है. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरी है और उसकी नजर एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने पर है.
एशियन गेम्स में भी भारत ने मारी थी बाजी
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स के फाइनल में भी टक्कर हो चुकी है. हांगझू 2023 में खेले गए फाइनल में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. अब 2026 में टीम इंडिया एक बार फिर खिताब की दौड़ में है. हरमनप्रीत कौर की टीम की कोशिश इस बार भी गोल्ड जीतकर अपने खिताब का बचाव करने पर होगी.
भारतीय महिला टीम में शामिल है...
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.
श्रीलंका महिला टीम में शामिल है...
इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंदी, निमाशा मीपेज, संजना कविंदी, अनुष्का संजीवनी.
मुकाबले का समय और स्थान
भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 होगी.
यह भी पढ़ें: MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच