हॉकी इंडिया

झारखंड की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, अंडर-18 भारतीय महिला टीम के कोचिंग कैंप में 5 खिलाड़ियों का चयन

5 से 18 जुलाई तक भोपाल के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में लगेगा जूनियर महिला कोचिंग कैंप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, अंडर-18 भारतीय महिला टीम के कोचिंग कैंप में 5 खिलाड़ियों का चयन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: हॉकी इंडिया ने अंडर-18 भारतीय महिला टीम के कोचिंग कैंप के लिए झारखंड की 5 खिलाड़ियों का चयन किया है. झारखंड की पुष्पा मांझी, खिली कुमारी, श्रुति कुमारी, संदीपा कुमारी ,नीलम टोपनो को जूनियर राष्ट्रीय कैम्प में शामिल होने का मौका मिला है. इसी कैम्प के आधार पर राष्ट्रीय अंडर 18 महिला हॉकी टीम का चयन होगा. 5 से 18 जुलाई तक भोपाल के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में जूनियर महिला कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा.

चयनित टीम 20 से 25 जुलाई तक महिला युवा हॉकी एशियाई चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेगी. प्रतियोगिता का आयोजन मस्कट, ओमान में होगा. 16वीं सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है. झारखंड की बेटियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड को एक जुलाई को मिलेंगे चार नए सूचना आयुक्त, लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.