बॉलीवुड क्वीन का जलवा

FIFA World Cup में चला नोरा फतेही का जलवा, गूगल सर्च का पारा ऐसा हुआ हाई कि प्रियंका, आलिया, दीपिका भी छूट गईं पीछे

अभिनेत्री का जलवा देखने के लिए करोड़ों फैंस में मची होड़

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
FIFA World Cup में चला नोरा फतेही का जलवा, गूगल सर्च का पारा ऐसा हुआ हाई कि प्रियंका, आलिया, दीपिका भी छूट गईं पीछे

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पूरी दुनिया पर इस समय FIFA World Cup 2026 का खुमार छाया हुआ है. विश्व कप के उद्घाटन में सिंगिंग और डांसिंग सनसनी शकीरा का जलवा सिर चढ़कर बोला. इसी ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की डांसिंग सनसनी नोरा फतेही ने भी अपना जादू चलाया है. विश्व कप के मंच पर डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के शानदार परफॉर्मेंस का जादू कुछ ऐसा चला कि उसने न सिर्फ दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि गूगल ट्रेंड में भी झंडे गाड़ दिए हैं. उनके परफॉर्मेंस की लोकप्रियता का आलम कुछ ऐसा रहा कि बॉलीवुड के दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है. उनका परफॉर्मेंस इंटरनेट पर दुनियाभर में धमाल मचा रहा है. अब तो वह गूगल सर्च में वह बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार बन गई हैं.

'दिलबर' और 'साकी साकी' का ऐसा जादू चला कि करोड़ों फैंस उनके दीवाने हो गये और अब तो गूगल सर्च कर उनका परफॉर्मेंस वह बार-बार देख रहे हैं. FIFA वर्ल्ड कप, 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में धमाकेदार प्रस्तुति से नोरा ने यह नया रिकॉर्ड बनाया है. इसी परफॉर्मेंस ने उन्हें दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च करने वाली बॉलीवुड स्टार बना दिया है.

आपको यह जानकर हैरत होगी कि इस परफॉर्मेंस से प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियां भी पीछे छूट गयी हैं. गूगल ट्रेंड्स में आए इस उछाल को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ खुद नोरा फतेही साझा किया है.

यह भी पढ़ें: इंगलैंड के वेडफोर्डशायर में दो ट्रेनों में आमने-सामने टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत, 50 से अधिक घायल

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री Hemant Soren से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल Bernard Lynch ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री Hemant Soren से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल Bernard Lynch ने की मुलाकात

CM हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत के कोलकाता में ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच (Bernard Lynch) ने मुलाकात की.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम India-A का ऐलान, खेलते नज़र आ सकते हैं हार्दिक पांड्या, पाटीदार भी स्क्वाड में शामिल  

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम India-A का ऐलान, खेलते नज़र आ सकते हैं हार्दिक पांड्या, पाटीदार भी स्क्वाड में शामिल  

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का एलान कर दिया है. हार्दिक पांड्या भी टीम रहेंगे शामिल.

दुमका: मसलिया के दो सरकारी स्कूलों में चोरी, ताला तोड़कर कुर्सी-चावल समेत अन्य सामान ले गए चोर

दुमका: मसलिया के दो सरकारी स्कूलों में चोरी, ताला तोड़कर कुर्सी-चावल समेत अन्य सामान ले गए चोर

चोरों ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय निलकोठी और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बांक पोखरिया को निशाना बनाया.

पीयूष उर्फ इबरार अंसारी हत्याकांड मामले में आरोपी नरेश मरांडी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज  

पीयूष उर्फ इबरार अंसारी हत्याकांड मामले में आरोपी नरेश मरांडी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज  

पैसे की लेनदेन को लेकर हुई पीयूष उर्फ इबरार अंसारी की हत्या मामले के आरोपी नरेश मरांडी को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.