फीफा विश्व कप 2026

बड़े दावेदारों में पुर्तगाल का सपना टूटा, रो पड़े रोनाल्डो, स्पेन ने 1-0 से हराकर कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

रोमांचक मुकाबले में इंगलैंड मेक्सिको को 3-2 से हराकर पहुंचा अंतिम 8 में

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बड़े दावेदारों में पुर्तगाल का सपना टूटा, रो पड़े रोनाल्डो, स्पेन ने 1-0 से हराकर कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फीफा विश्व कप जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और भी रोमांचक होता जा रहा है. बड़े दावेदारों के बाहर हो जाने के बाद भी कई अन्य बड़े दावेदार टूर्नामेंट में बने हुए हैं. जर्मनी और ब्राजील के बाद अब एक और दावेदार टीम क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल भी बाहर हो गयी है. हालांकि एक और बड़े दावेदार स्पेन के हाथों उसे 1-0 से हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन इस हार से रोनाल्ड का सपना चकनाचूर अवश्य हो गया. इस हार के बाद रोनाल्डो अपने आंसू नहीं रोक पाए. राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में पुर्तगाल को 2010 की विजेता स्पेन 1-0 से हराया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर का यह छठा फीफा विश्व कप था. इस हार के बाद अपनी टीम को विश्व कप जिताने का सपना एक बार और टूट गया. हो सकता है 41 साल के रोनाल्डो अब अगले फीफा विश्व कप में नजर नहीं आएं.

स्पेन और पुर्तगाल का मुकाबला निर्धारित 90 मिनट तक बराबरी पर था. इंजरी टाइम में स्पेन के सब्स्टिट्यूट मिकेल मेरिनो ने मैच विनिंग गोल दागा. फेरान टोरेस से मेरिनो को एक 'थ्रू बॉल' मिली थी जिसे गोल में बदलने में उन्होंने कोई गलती नहीं की. स्पेन का क्वार्टर फाइनल में 11 जुलाई को बेल्जियम से मुकाबला होगा.

मजबूत दावेदारों में इंगलैंड भी पहुंचा अगले दौर में

फीफा विश्व के अन्य दावेदारों में इंग्लैंड भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा. इंगलैंड को मेक्सिको के खिलाफ मैच जीतने में काफी पसीना बहाना पड़ा, लेकिन वह रोमांच से भरे इस मैच को वह 3-2  से जीत लिया. इस हार के साथ फीफा विश्व कप से एक और मेजबान टीम की विदाई हो गई. इंग्लैंड की ओर से जूड बेलिंगहम ने दो गोल दागे। कप्तान हैरी केन ने भी एक गोल किया. जबकि मेक्सिको की तरफ से क्विनोन्स और राउल जिमिनेज ने एक-एक गोल किया.

इंग्लैंड ने मैच के 36वें मिनट पहला गोल किया. यह गोल जूड बेलिंगहम ने दागा. 38वें मिनट में बेलिंगहम ने इंग्लैंड की बढ़त 2-0 कर दी. इसके बाद मेक्सिको के क्विनोन्स ने मैच के 42वें मिनट में पहला गोल किया. पहले हाफ के अंत तक इंग्लैंड 2-1 से आगे थी. मैच के 60वें मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी मिल गई. इस पर कप्तान हैरी केन ने टीम की बढ़त को 3-1 कर दिया. मैच के 69वें मिनट में मेक्सिको को पेनल्टी मिली, जिसे गोल में तब्दील करने में राउल जिमिनेज ने गोल अन्तर 3-2 कर दिया. यही गोल अंतर अंत तक बरकरार रहा. इंग्लैंड की क्वार्टर फाइनल में 12 जुलाई को नॉर्वे से भिड़ंत होगी.

यह भी पढ़ें: बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के बाद भी अच्छी बारिश से झारखंड वासी खुश, 7-8 जुलाई को अभी और होगी बारिश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.