फीफा विश्व कप 2026

मिकेल मेरिनो के कमाल और रोमांचक मुकाबला जीतकर स्पेन सेमीफाइनल में, 15 जुलाई को फ्रांस से महामुकाबला

दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंगलैंड का होगा मुकाबला

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
मिकेल मेरिनो के कमाल और रोमांचक मुकाबला जीतकर स्पेन सेमीफाइनल में, 15 जुलाई को फ्रांस से महामुकाबला

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में किन टीमों का मुकाबला होना है, यह लगभग तय हो चुका है. स्पेन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. वहीं अर्जेन्टीना स्विजटरलैंड को अतिरिक्त समय तक चले मैच में 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. मैच में अर्जेंटीना हाफ टाइम तक 1-0 से आगे था. अर्जेंटीना के एलेक्सीज मैक एलिस्टर ने 10वें मिनट में गोलकर टीम को बढ़त दिलाई थी. लेकिन डैन डोए ने अर्जेंटीना को चौंकाते हुए 67वें मिनट में गोलकर स्विटजरलैंड को बराबरी पर ला दिया. लेकिन इसके बाद 72वें मिनट में स्विटजरलैंड को तब झटका लगा जब रेफरी ने ब्रील एम्बोलो को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर रहीं. लेकिन अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना ने मैदान पर स्विटजरलैंड के एक कम खिलाड़ी रहने का फायदा उठाते हुए 2 और गोल कर 3-1 से मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली. अतिरिक्त समय में जुलियन अल्वारेज ने 112वें मिनट में और 121वें मिनट में लौटेरो मार्टिनेज ने गोल किया. अर्जेंटीना का सेमीफाइनल में इंगलैंड से मुकाबला होगा जिसने जूड वेलिंघम के 2 गोलों की मदद से नार्वे को 2-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है.बात स्पेन और बेल्जियम मैच की करें तो स्पेन की जीत के नायक मिकेल मेरिनो रहे. सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैच के 88वें मिनट में गोल दागकर उन्होंने स्पेन को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है. मिकेल मेरिनो की यह एक बड़ी उपलब्धि हैं. मेरिनो ने इससे पहले राउंड ऑफ 16 मैच में पुर्तगाल के खिलाफ बतौर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी विजयी गोल किया था. यही कारनामा उन्होंने बेल्जियम के खिलाफ भी दोहराया है. मेरिनो एक विश्व कप के दो नॉकआउट मैचों में बतौर सब्स्टीट्यूट गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 

इस मुकाबले में 30वें मिनट में स्पेन ने फैबियन रुइज के गोल से बढ़त बना ली थी. लेकिन बेल्जियम ने पहले हाफ में ही स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. 42वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलेयर ने बेल्जियम के लिए गोलकर टीम को बराबरी पर ला दिया. 85 मिनट तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था. 86वें मिनट में स्पेन ने मिकेल मेरिनो को बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर उतारा और उन्होंने दो मिनट बाद ही कारनामा कर दिखाया. सेमीफाइनल में स्पेन की भिड़ंत अब मंगलवार को फ्रांस से होगी. अर्जेंटीना अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो इंगलैंड से उसका मुकाबला बुधवार को होगा.

यह भी पढ़ें: कोयले का काला कारोबार अब बंद! किसी भी कीमत पर दोबारा अवैध गतिविधियां शुरू नहीं होने देंगे - CISC DGP राजीव मिश्रा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.