टी-20 सीरीज

आयरलैंड के हाथों लहुलुहान टीम इंडिया आज इंगलैंड से मुकाबला करने उतरेगी मैदान पर, फिर से मनोबल हासिल करने की चुनौती

एक बार फिर वही सवाल, वैभव सूर्यवंशी को अगर मिलेगा मौका तो किसकी चढ़ेगी बलि?

By : Pramod Kumar
आयरलैंड के हाथों लहुलुहान टीम इंडिया आज इंगलैंड से मुकाबला करने उतरेगी मैदान पर, फिर से मनोबल हासिल करने की चुनौती

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज में व्हाइटवाश होने के बाद अपने जख्मों के सहलाते हुए इंगलैंड के खिलाफ आज से उसी के घरेलू पिचों पर मुकाबला करने उतरेगी. टीम इंडिया इंगलैंड में 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलने पहुंची है. पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर होगा. जो कि भारतीय समयानुसार रात दस बजे से खेला जाएगा. दिन-रात के इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की युवा टीम आयरलैंड के जख्मों को भूलकर एक नयी शुरुआत करना चाहेगी.

भले ही आयरलैंड में टीम इंडिया को करारी हार मिली है, लेकिन भारतीय टीम पूरी तरह से संतुलित टीम है. बैटिंग लाइनअप का आयरलैंड में प्रदर्शन भले ही अच्छा नहीं रहा, लेकिन भारतीय बल्लेबाज प्रतिभावान है, और उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद फैंस कर रहे हैं. 

लेकिन असल निगाहें टीम इंडिया के सबसे युवा क्रिकेटर 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्हें आयरलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिल सका है. दोनों मैचों में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर नहीं उतारने के कारण कप्तान श्रेयस अय्यर काफी आलोचनाएं झेल चुके हैं. देश के क्रिकेट दिग्गजनों ने उन्हें काफी आड़े हाथों लिया है. औरअब तो श्रेयस के सामने दुविधा की स्थिति भी उत्पन्न हो गयी है. क्योंकि विश्व कप के मैच जिताऊ बल्लेबाज संजू सैमसन आयरलैंड में पूरी तरह से फेल रहे. दोनों मुकाबलों में सिर्फ 5 ही रन वह बना सके. इसलिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका देने के लिए क्या वह संजू सैमसन को टीम से बाहर करने का रिस्क लेंगे?

अगर सूर्यवंशी इस सीरीज में कोई भी मैच खेलने मैदान में उतरते हैं तो वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे. फिर भी एक बात नहीं भूलनी चाहिए कि वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने का मतलब यह नहीं है कि बीसीसीआई ने उन्हें मैच खिलाने के लिए ही टीम में शामिल किया है. टीम में उन्हें इसलिए शामिल किया गया है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने साथियों को खेलते हुए देख कर इस लेबल की क्रिकेट के लिए खुद को डेवलप कर सकें.

चूंकि टीम इंडिया को इंगलैंड में सीरीज खेलना है और यहां मैच खेलना भारतीय टीम के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है. इंगलैंड की टीम टी-20 क्रिकेट में काफी मजबूत टीम मानी जाती है और मुकाबला उसकी घरेलू पिचों पर है. घरेलू हालात भी इंग्लैंड को काफी फायदा पहुंचाते हैं. इंग्लैंड की बल्लेबाजी और पेस अटैक भारतीय टॉप ऑर्डर की खूब परीक्षा लेंगे. आयरलैंड से हार के बाद टीम इंडिया के टूटे मनोबल का भी इंगलैंड फायदा उठाने का प्रयास करेगा. वहीं भारत आयरलैंड की निराशा को हटाते हुए फिर से अपनो मनोबल पाने का प्रयास करेगा.

यह भी पढ़ें: महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम कम कर झूमने का दिया मौका

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.